एक्सप्लोरर

Delhi Election: स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर AAP कार्यकर्ता

नई दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में अटल आदर्श स्कूल में छह विधानसभाओं की ईवीएम रखी गई हैं. जिस पर चुनाव आयोग के कर्मचारियों के सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. सिक्योरिटी के लिहाज से ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है. पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है. इन रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन बावजूद इसके आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर बिठाया है.

छावनी में तब्दील हुआ स्ट्रांग रूम

नई दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में अटल आदर्श विद्यालय है जो की इस वक्त छावनी में तब्दील हो गया है, क्योंकि यहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है. इसलिए सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्कूल की तरफ आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. हर जगह दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. इतना ही नहीं स्कूल के चारों तरफ पीसीआर वैन भी खड़ी है. वहीं स्ट्रीट लाइट पर एक्स्ट्रा लाइट्स लगाई गईं है. साथ ही स्कूल की बाउंड्री पर हर जगह और गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं.

'आप' कार्यकर्ताओं का पहरा

सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर बैठा दिया है. मतदान खत्म होने के बाद जैसे ही ईवीएम को मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम लाया गया, आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को इन स्ट्रांग रूम के बाहर बैठा दिया. 24 घंटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहरा देंगे. सिर्फ स्ट्रांग रूम के बाहर ही नहीं बल्कि यहां आने वाले सभी रास्तों पर भी यह कार्यकर्ता बैठे हुए हैं. साथ ही रूम के अंदर भी पोलिंग एजेंट्स नजर रखे हुए हैं.

बैठक में लिया गया था फैसला

शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी में एक बैठक हुई थी. जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में यह फैसला लिया गया स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता पहरे पर बैठेंगे ताकि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो. पहरे पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विनोद पिपलानी के मुताबिक "चुनाव आयोग ने अभी तक मतदान के पूरे आंकड़े जारी नहीं किए हैं हमें शक है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है इसीलिए पार्टी ने फैसला किया है कि हम यहां पहरा देंगे. हम कल रात से ही यहां मौजूद हैं और जब तक मतों की गिनती नहीं हो जाती यही बने रहेंगे." विनोद ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी के कई कार्यकर्ता इसी तरह स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए बैठाए गए थे.

11 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली के स्कूल में जो कि इस समय स्ट्रांग रूम है यहां पर छह विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है. इस स्कूल में नई दिल्ली, दिल्ली कैंट, आर के पुरम, ग्रेटर कैलाश, पटेल नगर और राजेंद्र नगर विधानसभाओं की ईवीएम को रखा गया है. बता दें कि दिल्ली में 11 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में वोट देने के लिए ट्रोल हुईं तापसी पन्नू, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने पूछा- EC अब तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget