एक्सप्लोरर

Power Crisis: राजधानी दिल्ली में गहराया बिजली संकट, जानिए- आखिर क्या है वजह

दिल्ली में प्रतिदिन बिजली डिमांड 4000 मेगावाट है. जिसमें से 1200 मेगावाट की आपूर्ति 3 गैस प्लांट्स से होती है. बाकी 3000 मेगावाट की आपूर्ति हाइड्रो पॉवर प्लांट्स टिहरी, नखटक्का और भाखड़ा से भी होती है

नई दिल्ली: देश में अब बिजली का संकट मंडरा रहा है. आधे भारत में बिजली की किल्लत है. कोयले की कमी ने सरकारों के सामने बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भी इस समस्या से अछूती नहीं है. दिल्ली में बिजली उत्पादित करने वाले तीन प्लांट्स में एक दिन का कोयला बचा है. ये समस्या तब है जब भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है. दिवाली तक बिजली संकट की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली में प्रतिदिन औसतन डिमांड 4000 मेगावाट है. जिसमें से 1200 मेगावाट बिजली की आपूर्ति 3 गैस प्लांट्स से होती है. बाकी 3000 मेगावाट की आपूर्ति हाइड्रो पॉवर प्लांट्स टिहरी, नखटक्का और भाखड़ा से भी होती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खदानें प्रभावित हुईं. जबकि बिजली उत्पादन होता रहा. कोरोना काल में खदानों की प्री मानसून तैयारियां नहीं हो पायीं. खदानों में पानी निकालने की मशीनें लगाना, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत आदि काम नहीं हो पाया जिससे कोयला खदानों में बारिश के कारण पानी भरने से भी मुश्किलें पैदा हुईं. कोरोना काल के बाद नुकसान की भरपाई के लिए इंडस्ट्रीज में ओवरवर्क हुआ जिससे बिजली की खपत और बढ़ गई.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार से इस समस्या पर ध्यान देने के लिए कहा. उन्होंने स्थिति से रूबरू कराते हुए कहा कि दिल्ली को बिजली देने वाले प्लांट्स में मात्र एक दिन का कोयला स्टॉक में बचा है. 

सरकार ने दिया जवाब 
इसके जवाब में केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि कोयले की जरूरतें पूरी की जाएगी. साथ ही साथ गैस की भी आपूर्ति कराई जाएगी. सरकार के पास प्लान है. 

वहीं पेट्रोलियम सेक्रेटरी ने जवाब दिया है कि बवाना और प्रगति स्टेशन को गैस की पर्याप्त आपूर्ति की जाएगी. साथ ही साथ एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन) से झज्जर और दादरी में कोयले का स्टॉक बढ़ाने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें-
राजस्थान में दलित युवक की पीट पीटकर हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Amit Shah Interview: अमित शाह बोले- मैंने मोदी जी जैसा श्रोता नहीं देखा, कम बोलते हैं और उचित निर्णय लेते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget