एक्सप्लोरर

Amit Shah Interview: अमित शाह बोले- मैंने मोदी जी जैसा श्रोता नहीं देखा, कम बोलते हैं और उचित निर्णय लेते हैं

पीएम मोदी को केंद्र व राज्य सरकार के प्रमुख के रूप में 20 साल पूरा करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद टीवी से खास बातचीत की.

नई दिल्ली: केंद्र व राज्य सरकार का शासन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद टीवी से खास बातचीत की. इस दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैंने मोदी जी जैसा श्रोता देखा ही नहीं है. किसी भी बैठक में मोदी जी कम से कम बोलते हैं सबको धैर्यपूर्वक सुनते हैं और फिर उचित निर्णय लेते हैं.'

अमित शाह ने कहा, 'मोदी जी के जीवन में जो तीन बड़े-बड़े स्टेज थे, तीनों चुनौतीपूर्ण थे और उन्होंने बड़े धैर्य से व दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ तीनों चैलेंजों को सफलतापूर्वक पार किया. मैं मानता हूं कि उनकी लीडरशिप की ये बहुत बड़ा क्वालिटी है.'

"पीएम मोदी के जीवन के तीन बड़े स्टेज थे, तीनों चुनौतीपूर्ण थे"
सरकारी चैनल पर इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा, 'मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 3 हिस्से किए जा सकते हैं. पहला- बीजेपी में आने के बाद संगठनात्मक के रूप में. दूसरा- गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में. तीसरा- राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री के रूप में. उन्होंने गुजरात के संगठन मंत्री के रूप में एक पक्ष की विश्वसनीयता जनमानस में कैसे बनाई जा सकती है उसका उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित किया. संगठन मंत्री बनने के महज एक साल के अंदर गुजरात बीजेपी की यात्रा शुरु हुई. 1990 में हम हिस्सेदारी में सरकार में आए, 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. 1995 में पूर्ण बहुमत में आए और वहां से बीजेपी ने आजतक पीछे मुंड़कर नहीं देखा है.'

अमित शाह ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी ने बहुत धैर्य के साथ प्रशासन की बारीकियों को समझा, विशेषज्ञों को प्रशासन के साथ जोड़ा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया. उनके कठोर परिश्रम, बारीक आयोजन, इंप्लीमेंटेशन के लिए एक दृढ़ता तीनों के कारण बीजेपी को खड़ा किया. जो भूकंप एक जमाने में बीजेपी के लिये धब्बा बन जाएगा ऐसा लगता था वो भूकंप के विकास कार्य की पूरे विश्व ने सराहना की. आप भुज जाकर देख लीजिये, एक ओर लातूर का भी भूकंप है और भुज का भी है. पूरे भुज का नवनिर्माण हुआ, विकास दर उसके बाद 37% ज्यादा बढ़ी.'

उन्होंने आगे कहा, 'मोदी जी के सफल मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान ना केवल गुजरात, देशभर में आशा की एक किरण जागृत हुई कि मल्टीपार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम में कोई दोष नहीं है. ये सफल हो सकती है, डिलिवर कर सकती है अंतिम व्यक्ति तक जा सकती है. समस्याएं आती हैं, आंएगी भी, भविष्य में भी आंएगी. मगर आज मोदी की के प्रधानमंत्री बनने के बाद समस्या को एड्रेस किया जाता है, तत्काल एड्रेस किया जाता है, उसका समाधान निकालने का प्रयास किया और उसको संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया जाता है.'

ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel 10 October: तेल की कीमतों ने फिर छुआ आसमान, दिल्ली में पेट्रोल 104 और मुंबई में 110 के पार

Haryana: किसानों ने BJP नेताओं के साथ की धक्का मुक्की, पार्टी उम्मीदवार गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से जबरन बाहर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget