एक्सप्लोरर

Delhi Corona: दिल्ली में क्या पीक पर पहुंच चुका है कोरोना? LNJP अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया

Delhi Corona Cases: दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोरोना के 1500 से ज्यादा नए केस आए हैं. यहां गुरुवार को 1,603 और बुधवार को 1,767 नए कोविड मामले आए.

Delhi Corona Cases: दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है. लगातार दो दिनों से 1500 से ज्यादा कोविड केस आ रहे है. वहीं दस दिनों ें कोविड से करीब तीन दर्जन लोगों की मौत हुई है. इस दौरान संक्रमण दर भी 30 फीसदी के पार रही. 

एलएनजेपी अस्पताल के डॉयेरक्टर डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि नया वेरिएंट XBB.1.16 बहुत तेजी से फैलता है, लेकिन ये बहुत घातक नहीं है. हालांकि 11 अप्रैल को अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 160 थी, जो इन 10 दिनों में तकरीबन ढाई गुनी रफ्तार से बढ़कर 390 पहुंच गई है. ऐसे में दिल्ली वालों को डरना ना सही पर लेकिन सावधान रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है. 

मौत का क्या कारण है?

आंकड़ों पर नजर डालें तो 12 दिन पहले जहां 8 अप्रैल को जारी हेल्थ बुलेटिन के डेथ कॉलम में संख्या 0 थी तो वहीं बीते 12 दिनों में मृतकों की संख्या 35 के पार पहुंच गई. इसमें 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर जयंती की छुट्टी के कारण आंकड़ा जारी नहीं हो पाया था. हालांकि इन मौतों के पीछे की बड़ी वजह विशेषज्ञ इन मरीजों के कोमोरबिडिटी यानी दूसरी अन्य गंभीर बीमारी बता रहे हैं.  

मौजूदा स्थिति को देखें तो दिल्ली में 8 हजार के करीब कोविड डेडिकेटेड बेड्स रिजर्व रखे गए हैं, इनमें से 390 पर मरीज हैं. दिल्ली सरकार का दावा है कि सभी अस्पतालों में बेड्स से लेकर ऑक्सीजन, दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था है.

दिल्ली सरकार ने क्या कहा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार (21अप्रैल) को कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले स्थिर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में उनमें कमी आने की संभावना है. उन्होंने दावा किया कि कुछ ही दिनों मे कोरोना लहर खत्म हो जाएगी. 

कोरोना का बढ़ता खतरा

दिल्ली में पिछले दो दिनों में कोरोना के 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. यहां गुरुवार (20 अप्रैल) को कोविड-19 के 1,603 मामले दर्ज किए गए और संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत रही, वहीं तीन लोगों की कोविड से मृत्यु हो गई. 

दिल्ली में बुधवार (19 अप्रैल) को कोविड के 1,767 नए केस सामने आए, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई.  

ये भी पढ़ें- Coronavirus Update: 'हमें किसी भी...', कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत इन 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget