एक्सप्लोरर

दिल्ली: CM केजरीवाल बोले- आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में आएगी कमी

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा वेव चरम पर है. उन्होंने कहा कि जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है और विशेषज्ञ संकेत दे रहे हैं कि संक्रमण के मामलों में आने वाले दिनों में कमी आएगी. केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार उम्मीद करती है कि उसके द्वारा उठाये गए कदमों के चलते कोविड-19 के मामलों में ‘‘धीरे धीरे’’ कमी आएगी.

केजरीवाल ने कहा- आने वाले दिनों में मामलों में कमी आएगी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘सभी विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में (कोरोना वायरस की) जो दूसरी लहर आयी थी वह अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है. अब आने वाले दिनों में मामलों में कमी आएगी.’’

जांच को प्रतिदिन करीब 20 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किया गया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक जुनाई से 17 अगस्त के बीच शहर में कोविड-19 के मामले कुल मिलाकर नियंत्रण में रहे और प्रतिदिन औसतन 1,100-1,200 नये मामले सामने आ रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘17 अगस्त से मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई और यह 1,100 से 1,500 हो गये. एक जिम्मेदार सरकार के तौर पर हमने कोई जोखिम नहीं लिया और तत्काल जांच को प्रतिदिन करीब 20 हजार से बढ़ाकर 60 हजार कर दिया.

कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं क्योंकि जांच में काफी बढ़ोतरी की गई कोरोना वायरस को हराने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तेजी से जांच करना और संक्रमितों का पता लगाकर उन्हें अलग करना है.उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं क्योंकि जांच में काफी बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘सोलह सितम्बर को प्रतिदिन मामले करीब 4,500 थे जो अब कम होने शुरू हो गए हैं और अब (प्रतिदिन) करीब 3,700 मामले सामने आ रहे हैं.’’

मुख्यमंत्री के अनुसार अगर जांच को कम करके पूर्ववर्ती स्तर 20 हजार (प्रतिदिन) पर ला दिया गया होता तो मामले भी शहर में प्रतिदिन कम होकर करीब 1500 प्रतिदिन हो गए होते.

केजरीवाल ने उम्मीद जतायी कि सरकार द्वारा शहर में अगस्त के मध्य में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 550 से बढ़ाकर अब 2,000 करने सहित अन्य कदमों के फलस्वरूप, आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी आएगी.

कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख से अधिक हो गए इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की दूसरी लहर है.

बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 3,714 नये मामले सामने आये थे जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख से अधिक हो गए. वहीं मृतक संख्या बढ़कर 5,087 हो गई.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में 60,000 से अधिक जांच की गई. विभाग ने कहा कि बुधवार की स्थिति के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,836 है.

बिहार: नरेंद्र मोदी नहीं नीतीश कुमार के विरोध की रणनीति बना रहे हैं तेजस्वी यादव

भारत और चीन के बीच हालात अभूतपूर्व, बातचीत ही एकमात्र रास्ता- एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सियासी ड्रामा, नंदीग्राम कैंडिडेट के बाद कांग्रेस का एक और बड़ा नेता गिरफ्तार
बंगाल में सियासी ड्रामा, नंदीग्राम कैंडिडेट के बाद कांग्रेस का एक और बड़ा नेता गिरफ्तार
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
नंदीग्राम: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान गिरफ्तार, आज ही ममता ने दिया समर्थन
नंदीग्राम: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान गिरफ्तार, आज ही ममता ने दिया समर्थन
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?

वीडियोज

Tum Dena Sath Mera: Aprajita सादा, Aradhya में घमंड: पगफेरे की रस्म में मायके में महाड्रामा!
Bollywood News: सलमान खान आशीष शेलार के घर पहुंचे बप्पा के दर्शन को, पैपराजी-फैंस के आगे जोड़े हाथ (18.09.2026)
फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
Embed widget