एक्सप्लोरर

Exclusive: 'MCD का पूरा सिस्टम बदल देंगे', abp न्यूज़ से बोले सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन के वीडियो और मनोज तिवारी के बयान पर भी दिया रिएक्शन

MCD Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने एमसीडी का पूरा सिस्टम बदलने की भी बात कही.

Arvind Kejriwal Exclusive Interview: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एमसीडी चुनाव की बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 साल से एमसीडी में बीजेपी है, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया है. हम इन्हें चैलेंज कर रहे हैं कि हमें एक काम गिनवा दो, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने कोई काम नहीं किया इसलिए इन्हें अब चुनाव में अपने नेताओं की फौज उतारनी पड़ रही है. इनके सात राज्यों के मुख्यमंत्री नगर निगम में वोट मांगने के लिए आए हैं. 17 केंद्रीय मंत्री नगर निगम चुनाव में वोट मांगने के लिए उतारे हैं. खुद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह वोट मांग रहे हैं. अगर इन लोगों ने काम किया होता तो अब इतने लोग नहीं उतारने पड़ते. 

मनोज तिवारी के बयान पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

एबीपी न्यूज़ पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल की आंख फोड़ने वाला बयान दिया था. इस पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बहुत गंदा बयान था. मैं काम करने की बात करता हूं, वे कहते हैं मेरी आंख फोड़ देंगे, टांग तोड़ देंगे. गाली गलौच से कुछ नहीं होगा. बता दें कि, मनोज तिवारी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की कोई भी आंख फोड़ सकता है और पैर तोड़ सकता है. मैं केंद्रीय गृह मंत्री से उनको सुरक्षा देने की की मांग करता हूं. उन्हें कहीं भी लोग पीट सकते हैं. 

"आज हमारा काम बोल रहा है"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमनें दिल्ली में बहुत काम किया है. आज हमारा काम बोल रहा है. मैं चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूं तो लोग बोल रहे हैं कि आपने हमारे लिए तीर्थयात्रा, बिजली, पानी की व्यवस्था की है. पहले बिजली-पानी नहीं मिलता था. अब मुफ्त में बिजली-पानी मिल रहा है. हमें अपने किसी भी नेता को दिल्ली बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी है. लोग खुद ही कह रहे हैं कि आप को वोट देंगे. 

"काम करते तो वीडियो का सहारा नहीं लेते"

अरविंद केजरीवाल ने जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर और सत्येंद्र जैन की वायरल वीडियो के मामले पर कहा कि यही फर्क है हमारी और उनकी राजनीति में. ये वीडियो बनाते हैं, झूठे-झूठे आरोप लगाते हैं, अगर इन्होंने 15 साल काम किया होता तो आज इनको वीडियो की जरूरत नहीं पड़ती. हम 7 साल से काम कर रहे हैं. ये काम करते तो वीडियो का सहारा नहीं लेते. 

"RWA को मिनी पार्षद बनाएंगे"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम RWA को मिनी पार्षद बनाएंगे. RWA को वित्तीय अधिकार देंगे. उम्मीद है RWA के लिए एलजी कोई विवाद नहीं खड़ा करेंगे. हम सभी सेवाएं ऑनलाइन करेंगे. एमसीडी का पूरा सिस्टम बदल देंगे, कर्मचारियों को वक़्त पर सैलरी देंगे, एमसीडी के पास फंड की कोई कमी नहीं है. हम इस बार अच्छे बहुमत से जीतेंगे. योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे. हम 7 साल से काम कर रहे हैं. ये काम करते तो वीडियो का सहारा नहीं लेते. मैं 5 साल में सारा कूड़ा साफ कर दूंगा, सारे व्यापारियों के लाइसेंस ऑनलाइन होंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. 

"मैं 5 साल में सारा कूड़ा साफ कर दूंगा"

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम इस बार अच्छे बहुमत से जीतेंगे. योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे. बीजेपी ने दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े कर दिए. मैं 5 साल में सारा कूड़ा साफ कर दूंगा, सारे व्यापारियों के लाइसेंस ऑनलाइन होंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. मैं कहता हूं कि दिल्ली को साफ सुथरा करूंगा वो कहते है मेरी आंख फोड़ देंगे. मैं कहता हूं कि नगर निगम से भ्रष्टाचार खत्म करूंगा, ये कहते हैं कि केजरीवाल की टांग तोड़ देंगे. क्या मेरी आंख फोड़ने से, मेरी टांगें तोड़ने से दिल्ली साफ हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले AAP को झटका, पार्टी के तीन पूर्व विधायक BJP में शामिल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget