एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले AAP को झटका, पार्टी के तीन पूर्व विधायक BJP में शामिल

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह, राजू धींगान और फतेह सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

3 AAP Former MLA Joins BJP: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका लगा है. आप के 3 पूर्व विधायक बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) से आप के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह (Surender Singh), त्रिलोकपुरी (Trilokpuri ) से पूर्व विधायक राजू धींगान (Raju Dhingan) और गोकलपुर (Gokalpur) से पूर्व विधायक चौधरी फतेह सिंह (Chaudhary Fateh Singh) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में ये तीनों पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल हुए. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी की ओर से बताया गया कि तीन लोग आम आदमी पार्टी से बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. दो बार के आप के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के अलावा राजू धींगान और चौधरी फतेह सिंह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के साथ प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे.

आदेश गुप्ता ने किया तीनों नेता का स्वागत
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी ने ऐलान किया कि आप के तीन पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थामा है. आदेश गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के विजन से प्रभावित हो कर इन तीनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. सभी का बीजेपी परिवार में हार्दिक स्वागत है."

2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने नहीं दिया था सुरेंद्र सिंह को टिकट
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र सिंह को 2015 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली कैंट सीट से उतारा था. इस चुनाव में सुरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की. हालांकि, 2020 के विधानसभा में पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया. सुरेंद्र सिंह जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था. उन्होंने लंबे समय तक भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की है.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मिला इनाम, आखिर क्या रही वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget