एक्सप्लोरर

सनसनीखेज: साढ़े तीन साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, मां के प्रेमी ने ही दिया वारदात को अंजाम

आरोपी पेशे से कैब चालक है. वह महिला से शादी करना चाहता था. आरोपी शख्स महिला को पति और बच्चों को छोड़ने के लिए कहता था.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही प्रेमिका के साढ़े 3 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या कर दी. इतना ही नहीं इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पहले तो बच्चे की बीमार की झूठी कहानी गढ़ी और कहा कि शायद कोई दवा के रिएक्शन से बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इस आरोपी ने अपनी प्रेमिका को ही अपने बेटे की हत्या में शामिल होने की एक और झूठी का कहानी रच डाली.

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी युवक की सारी कहानी सामने आ गयी. आरोपी पेशे से कैब चालक है और बच्चे की मां से शादी करना चाहता था और चाहता था की महिला सिर्फ और सिर्फ उसके साथ रहे.

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार यह मामला 29 अक्टूबर का है. महिला की उम्र 29 साल है, जो मंगोलपुरी में बतौर किराएदार रहती है. उसका पति छोटा-मोटा काम करता है. महिला के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. महिला इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी में काम करती है. कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती कैब चलाने वाले सुभान से हो गई. जहां पर भी महिला की ड्यूटी लगा करती थी, सुभान उसे पिक एंड ड्रॉप करने के लिए आता था.

इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई. दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं. सुभान लोनी, यूपी का रहने वाला है. कुछ समय पहले सुभान ने बुराड़ी में ही एक कमरा किराए पर लिया और इस महिला को भी अपने साथ रहने के लिए कहा.

लगभग 10-12 दिनों पहले महिला की अपने पति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई. साथ में अपने साढ़े 3 साल के बेटे और दो बेटियों को भी ले गई. 28 तारीख को वह अपने मायके से दिल्ली लौट आई, लेकिन घर नहीं जा कर वह सुभान के पास चली गई. महिला के बेटे को बुखार हो गया था. वह उसे दवा भी दे रही थी.

28 तारीख की देर रात सुभान बच्चे को घुमाने के बहाने अपने साथ गाड़ी में ले गया और लगभग दो से ढाई घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो बच्चा अचेत अवस्था में था और उसका शरीर भी ठंडा पड़ गया था. सुभान ने महिला से कहा कि तुमने जो दवा बच्चे को दी थी, वह शायद रिएक्शन कर गई है. जल्दी से इसे अस्पताल लेकर चलते हैं.

महिला बच्चे की हालत को देखकर बहुत ज्यादा घबरा गई और अपनी सुध बुध खो बैठी. सुभान अपनी कैब से बच्चे और मां को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा. जब इमरजेंसी में पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को देखा उसकी मौत हो चुकी थी. जांच करने पर पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है और उसके साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई है. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे. अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद महिला और सुभान दोनों को ही पकड़ लिया गया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई.

झूठी कहानी का लिया सहारा

सुभान ने पुलिस के सामने यह कहानी बनाई की बच्चे की तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मां ने उसे दवा दी थी जो रिएक्शन कर गई और उसकी मौत हो गई. लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने फिर एक नई कहानी बनाई और कहा कि बच्चे की मां ने बच्चे के हाथ पकड़े थे और फिर मैंने उसके साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने जब महिला से भी सख्ती से पूछताछ की तो उसने रोते हुए बस बार-बार एक ही बात कही कि वह मेरा बेटा है और मैं अपने बच्चे को कभी भी नहीं मारूंगी, न मैंने उसे मारा है. इसके बाद पुलिस ने बुराड़ी स्थित उस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. इससे पुलिस को यह पता चला कि सुभान बच्चे को अकेला ही गाड़ी में लेकर गया था और जब वह वापस लौटा तो बच्चा अचेत अवस्था में था. पुलिस ने सुभान से फिर से सख्ती से पूछताछ की.

महिला को उसके पति और बच्चों से अलग करना चाहता था सुभान

पुलिस का कहना है कि सुभान ने खुलासा किया कि वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला अपने पति और बच्चों को नहीं छोड़ रही थी. इस बात से उसे काफी गुस्सा आता था. उसने कहा कि मैंने महिला को अकेले अपने साथ रहने के लिए बुलाया था, लेकिन वह अपने बच्चों को लेकर आ गई. मुझे इस बात से काफी गुस्सा आया और मैंने उस बच्चे की हत्या कर डाली.

पुलिस का कहना है कि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद बेरहमी से पिटाई की गई है. फिर उसका गला दबा दिया. पिटाई की वजह से बच्चे के लीवर में भी चोट आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget