एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर किसानों का प्रोटेस्ट, 360 गांव से आए प्रदर्शनकारी, बीजेपी ने किया ये दावा

किसानों का नेतृत्व कर रहे दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 40 दिन से दिल्ली के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विशाल प्रदर्शन हुआ, इसमें दिल्ली के 360 गांवों के किसान विरोध जताने पहुंचे. अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान पिछले 40 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. इन किसानों की प्रमुख मांगों में ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी, फसल नष्ट होने पर 50 हजार तक का मुआवजा और सिंचाई के लिए बिजली की दरों में सब्सिडी मिलने के साथ साथ अन्य भी मांगें हैं.

इस प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, LOP रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली BJP किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहराव के साथ साथ BJP के अन्य नेता एवं महामंत्री मौजूद रहे. इन किसानों का नेतृत्व कर रहे दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 40 दिन से दिल्ली के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली के 360 गांव में केजरीवाल की नीतियों के लिए बहुत रोष है. जब एग्रीकल्चर लैंड पर कोई किसान कुछ निर्माण करवाता है तो पूरी जमीन ज़ब्त करके ग्राम सभा को दे दी जाती है. किसानों को उनकी जमीन वापस लौटाई जाए.

दिल्ली देहात के किसानों के लिए 20 हजार का मुआवजा केजरीवाल ने घोषित किया है, जोकि बेहद कम है. कम से कम 50 हजार का मुआवजा इन किसानों को मिलना चाहिए. दिल्ली के किसान ट्रैक्टर की खरीद एक कमर्शियल वाहन की तरह करते हैं, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलती है. बाकी राज्यों में ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को सब्सिडी है तो फिर यहां क्यों नहीं है. ट्यूबेल का आप कनेक्शन नहीं देते, कनेक्शन देते भी हैं तो उसको कमर्शियल रेट पर बिजली देते है.

किसानों की मांग है कि उन्हें भी बाकी राज्यों की तरह सब्सिडी दी जाए और 21 सूत्रीय मांगें पूरी की जाएं. किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उन्होंने किसानों के लिए चाहे क्रेडिट कार्ड हो, चाहे फसल बीमा योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि BJP ने किसानों के हित में काम किया है. किसान सम्मान निधि योजना देश की सबसे बड़ी योजना है. किसानों को 6000 कि राशि दी गई, इससे पहले की सरकारों ने यह क्यों नहीं किया.

जिन्होंने मुआवजे की घोषणा की उनका मुआवजा किसानों तक पहुंचा नहीं, क्योंकि इनके अधिकारी अपनी जेब में पैसे रख लेते थे. मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि यह जनता की लड़ाई है. दिल्ली देहात की लड़ाई है किसानों की आवाज मत दबाएं, क्योंकि जिन्होंने भी किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की है वह सत्ता से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: कल होगी BJP विधायकों की बैठक, सीएम के नाम का हो सकता है एलान

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कश्मीर फाइल्स को लेकर आया गुलाम नबी आजाद का रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget