एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: कल होगी BJP विधायकों की बैठक, सीएम के नाम का हो सकता है एलान

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे.

उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कल विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा. आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उत्तराखंड में सरकार बनाने को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे.

करीब 1 घंटे तक चली बैठक

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे. इस बैठक में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा भी हुई. बैठक से पहले धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है. मुख्यमंत्री के नाम पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. 

गृहमंत्री अमित शाह के यहां से निकलकर उत्तराखंड बीजेपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर जुटे. बैठक से निकल कर मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर धामी ने कहा, "मीटिंग में सबसे चर्चा हुई है. हमारी प्रचंड बहुमत की जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुई है. जो भी आलाकमान फैसला लेगा उससे सभी सहमत होंगे."

देहरादून में शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक

निशंक के घर पर करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद निकले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है, कल देहरादून में शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान होगा, जबकि इससे पहले सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंसीधर भगत सभी विधायको को शपथ दिलाएंगे.

गौरतलब है कि बीजेपी की उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद ये सवाल लगातार उठ रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी जो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए क्या पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी. पार्टी के अंदरखाने सूत्र बताते हैं की विधायकों का एक तबका पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के पक्ष में नही हैं.

केजरीवाल बोले- पंजाब में AAP ने काम भी शुरू कर दिया, लेकिन 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए BJP कर रही लड़ाई झगड़ा

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget