एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र आज, प्रश्नकाल नहीं होगा, मास्क पहनना अनिवार्य

कोरोना वायरस के खतरे के कारण इस एक दिन के सत्र के आयोजन को लेकर भी खास सतर्कता बरती जाएगी. विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने वाले सभी विधायकों के लिए मास्क अनिवार्य होगा.

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज बुलाया गया है. सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होगी. एक दिवसीय सत्र होने के चलते प्रश्नकाल नहीं होगा. केवल महत्वपूर्ण मुद्दों और विधायी मामलों को लिया जाएगा. कोविड-19 महामारी के चलते सत्र कई सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित होगा, जिसमें विधायकों और कर्मचारियों की जांच शामिल है. सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के लिए सदन में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जाएंगी.

विधानसभा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और नेता विपक्ष समेत कुछ महत्वपूर्ण सदस्य पहले की ही तरह अपनी सीटों पर बैठेंगे. शेष विधायकों को एक-एक सीट छोड़कर बैठना होगा. सदन में प्रवेश से पहले सभी विधायकों का अनिवार्य कोरोना टेस्ट होगा. विधानसभा में प्रवेश से 48 घंटे पहले ही यह कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. विधानसभा में भी विधायकों के लिए कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था होगी.

एक दिन के मानसून सत्र पर बीजेपी ने उठाए सवाल बीजेपी ने आगामी 14 सितंबर को सिर्फ एक दिन के लिए आयोजित हो रहे दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र पर नाराजगी जताई है. कहा है कि एक दिवसीय मानसून सत्र को बढ़ाकर कम से कम पांच दिन किया जाए. बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा, "एक दिवसीय मानसून सत्र को बढ़ाकर कम से कम 5 दिनों का करने की पार्टी मांग करती है. एक दिन में जरूरी मुद्दे नहीं उठाए जा सकते हैं. रेलवे की जमीन पर बसी 48000 झुग्गियों के परिवार वालों को खाली पड़े मकानों में बसाने के मामले को बीजेपी दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में जोरशोर से उठाएगी. बीजेपी दिल्ली के लोगों के हितों से जुड़े हुए सभी मुद्दों को भी मानसून सत्र में उठाने की तैयारी कर रही है."

एक दिवसीय सत्र में कोरोना पर चर्चा सभंव है. दिल्ली में बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन लगातार 4 हजार से अधिक नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. एक दिवसीय सत्र में दिल्ली की अर्थव्यवस्था और उद्योग धंधों पर भी चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के साथ चलेगी कार्यवाही चीन कर रहा है भारत के VIP लोगों की जासूसी, पीएम-सांसदों और सेना से जुड़े करीब 1350 लोगों की जुटाई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget