एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में क्यों हारे केजरीवाल? ध्रुव राठी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की जबकि AAP को करारी हार मिली. मुख्यमंत्री केजरीवाल और सिसोदिया अपनी सीटें नहीं बचा सके.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. इस ऐतिहासिक जीत ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी है. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीनियर नेता मनीष सिसोदिया अपनी सीटें नहीं बचा पाए. आम आदमी पार्टी जो पिछले एक दशक से दिल्ली की सत्ता में थी इस चुनाव में पूरी तरह बेदम नजर आई.

चुनाव परिणाम के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आम आदमी पार्टी की हार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने हार के प्रमुख कारण बताए और बीजेपी पर निशाना साधा. राठी ने कहा कि पिछले कुछ सालो में दिल्ली में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ क्योंकि भाजपा ने हरसंभव कोशिश की कि AAP सरकार सुचारू रूप से काम न कर सके. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एलजी (उपराज्यपाल) की मदद से AAP सरकार के आदेशों को रोका, एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं को कानूनी मामलों में उलझाया और कई नीतियों को ठप कर दिया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भाजपा की रणनीति पर उठाए सवाल

ध्रुव राठी ने आगे कहा कि 2023 में पारित GNCTD अधिनियम के बाद से दिल्ली में अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का शासन था. अब जनता को स्पष्ट रूप से दिखेगा कि उनकी समस्याओं के लिए असल में कौन जिम्मेदार है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आने वाले सालों में दिल्ली में एयर पॉल्यूशन, यमुना पॉल्यूशन, ढांचागत समस्याओं और सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी या फिर भाजपा बाकी राज्यों की तरह धार्मिक ध्रुवीकरण कर जनता का ध्यान भटकाने में सफल रहेगी.

केजरीवाल ने स्वीकारी हार और भाजपा को दी बधाई

चुनाव परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से हार स्वीकार करते हुए भाजपा को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा "हम विनम्रता से जनता का फैसला स्वीकार करते हैं. भाजपा को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे." उन्होंने ये भी कहा कि AAP ने पिछले 10 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे क्षेत्रों में काम किया, लेकिन अब विपक्ष की भूमिका निभाते हुए वे जनता की सेवा जारी रखेंगे. साथ ही उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को शानदार चुनाव लड़ने के लिए धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget