एक्सप्लोरर

अब DU में देश विरोधी नारे का आरोप, ABVP-AISA के बीच हिंसक झड़प, पत्रकारों से भी मारपीट

नई दिल्ली:  क्या पिछले साल जेएनयू में हुए बवाल की आंच अब दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंच गई है? एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने डीयू के रामजस कॉलेज में भी देश विरोधी नारे लगाए हैं, लेकिन आइसा ने आरोपों से इनकार किया है. वहीं आज कॉलेज में दिन भर के लिए क्लासेज सस्पेंड कर दी गई हैं.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मौरिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. हमले के दौरान आठ पुलिस वाले और 11 छात्र घायल हो गए थे. इस मामले में डीसीपी ईशा पांडे्य को इन्क्वायरी सौंपी गई है.

वीडियो आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी ने जारी किया है और ABP न्यूज़ वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

35 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर कल रात 9 बजे एबीवीपी के नेता साकेत बहुगुणा ने जारी करते हुए दावा किया कि वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज कैंपस का हैं और इसमें वामपंथी छात्र देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं.

अब DU में देश विरोधी नारे का आरोप, ABVP-AISA के बीच हिंसक झड़प, पत्रकारों से भी मारपीट

दरअसल, रामजस कॉलेज में दो दिन से एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन खासकर आइसा आमने-सामने हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव अंकित सांगवान के मुताबिक ये वीडियो उन्होंने बनाया था.

क्या है घटनाक्रम

रामजस कॉलेज के इतिहास विभाग ने मंगलवार से दो दिन का सेमिनार 'कल्चर ऑफ प्रोटेस्ट' आयोजित किया था. पहले दिन इसमें जेएनयू के विवादित छात्र उमर खालिद और जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व सदस्य शेहला राशिद को भी बुलाया गया था. लेकिन एबीवीपी के विरोध में उतर आने की वजह से मंगलवार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.

हालांकि मामला शांत नहीं हुआ. बुधवार को एबीवीपी और आइसा के छात्र आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई. इस मामले में आठ पुलिस अफसर भी घायल हैं, जिसे लेकर अज्ञात लोगों पर दंगे करने और ड्यूटी से रोकने का केस दर्ज हुआ है. इस झड़प में पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया. उनके साथ भी मारपीट की गई. अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं.

कौन है उमर खालिद ?

जमानत पर रिहा खालिद उन छात्रों में शामिल हैं जिन पर पिछले साल जेएनयू में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन में एक कार्यक्रम करके देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है. देशद्रोह के आरोप में उमर के साथ ही जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और छात्र अनिर्बान जेल में रह चुके हैं.

पहले जेएनयू और अब डीयू में भी देशविरोधी नारे लगाने के दावे से राजनीति गर्माने के आसार हैं, खासकर तब जब यूपी में चुनाव चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Telangana Cyber Fraud: तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget