एक्सप्लोरर

फ्रांस: भारत के पहले राफेल विमान में राजनाथ सिंह ने करीब आधे घंटे तक भरी उड़ान

इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तेजस में उड़ान भर चुके हैं. राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के चीफ पायलेट के साथ राजनाथ सिंह ने उड़ान भरी. मेरीनेक एयरबेस ने राफेल ने उड़ान भरी.

मेरीनेक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान (RB 001) में करीब आधे घंटे तक उड़ान भरी. मेरीनेक एयरबेस से राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के चीफ पायलट के साथ रक्षा मंत्री ने उड़ान भरी. उड़ान भरने से पहले राजनाथ सिंह को पूरी तरह से तैयार किया गया. उन्हें पायलट की ड्रेस पहनाई गई और विमान की कॉकपिट में बैठने के बाद सारी बारीकियां बताई गईं. रक्षा मंत्री आत्मविश्वास से भरे दिखे. राजनाथ सिंह इससे पहले तेजस में उड़ान भर चुके हैं.

आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस की तरफ से पहला राफेल विमान रिसीव किया. राफेल विमान रिसीव करने के बाद यहां शस्त्र पूजन की व्यवस्था भी की गई थी. राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा का पालन करते हुए राफेल विमान पर ओम लिखा. फूल, नारियल और लड्डू चढ़ाए. इसके साथ ही उन्होंने राफेल पर रक्षा सूत्र भी बांधा. वहीं राफेल के पहिये के नीचे नींबू रखा भी देखने को मिला.

फ्रांस: भारत के पहले राफेल विमान में राजनाथ सिंह ने करीब आधे घंटे तक भरी उड़ान

बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच साल 2016 में राफेल विमान का सौदा हुआ था. इसके तहत भारत, फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद रहा है. साल 2022 तक फ्रांस की तरफ से भारत को सभी राफेल विमान मिल जाएंगे. पहली खेप में चार राफेल विमान भारत को मिलेंगे. अगले साल मई 2020 तक पहली खेप के भारत आने की उम्मीद है.

राफेल रिसीव करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दशहरा भी है और वायुसेना दिवस भी है. उन्होंने कहा कि राफेल के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि यह वायुसेना के लिए एतिहासक दिन है. राफेल शब्द का फ्रेंच में अर्थ 'आंधी' होता है. रक्षामंत्री ने कहा कि राफेल अपने अर्थ को साकार करेगा. उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच के मजबूत रिश्ते का भी जिक्र किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget