एक्सप्लोरर

Farmers Protest: राज्यसभा में बोले दीपेंद्र सिंह हुड्डा- जनता की बात मानने से कोई सरकार छोटी नहीं होती

हुड्डा ने कहा कि 26 तारीख की घटना के बाद झूठे मुकदमे बनाए गए, किसान आंदोलन को बदनाम किया गया. आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी और देशद्रोही बताया गया.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए और कृषि बिल का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जितने किसानों की किसान आंदोलन के दौरान मौत हुई है, उसका आंकड़ा राज्यसभा में सामने रखा.

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को लेकर नाराज हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद अपने गृहक्षेत्र में ही सभा नहीं कर पाए. जो किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं, वो रामलीला मैदान में आंदोलन करने के लिए आ रहे थे लेकिन जब इनको नहीं आने दिया गया तो इन्हें जहां रोका गया, ये वहीं बैठ गए.

हुड्डा ने कहा कि बातचीत होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. 11वीं दौर की बातचीत के दौरान किसान 5 घंटे बैठे रहे लेकिन कुछ नहीं बताया. बाद में बताया गया कि सरकार की तरफ से बातचीत खत्म हो गई है. 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जो हुआ वह असहनीय है. जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

झूठे मुकदमे

हुड्डा ने कहा कि 26 तारीख की घटना के बाद झूठे मुकदमे बनाए गए, किसान आंदोलन को बदनाम किया गया. आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी और देशद्रोही बताया गया. किसानों के लिए कहा गया कि यह गद्दार हैं. चीन और पाकिस्तान से उनके पास पैसा आ रहा है.

उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन पहले एक आशा जगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं एक टेलीफोन कॉल की दूरी पर हूं. उसके बाद से 3-4 दिनों में क्या हुआ? प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद उल्टा यह हुआ कि वहां पर मोटी-मोटी कटीले तारें लगा दी गईं और कंक्रीट की बैरिकेडिंग लगा दी गई. पानी, बिजली काट दिया गया और शौचालय हटा दिए गए.

हुड्डा ने कहा कि अपनी प्रजा की बात मानने से कोई शासक है या सरकार छोटी नहीं होती. सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की बात माननी चाहिए. सरकार आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है तो हमारे देश को आत्मनिर्भर किसानों ने भी बनाया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया, किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट करने का है आरोप किसान आंदोलन: संजय सिंह बोले- जनता ने कांग्रेस को 55 सीटों पर पहुंचाया, BJP को 5 पर पहुंचा देगी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget