एक्सप्लोरर

Freebies: देश में फ्री की सुविधा देने पर छिड़ी बहस, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनमत संग्रह कराया जाए

Freebies: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टैक्स देने वालों के साथ धोखा उनके बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा और लोगों को अच्छा इलाज देने से नहीं होता है.

 Delhi Chief Minister: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज देश में एक जनमत संग्रह (Referendum) कराने की मांग करते हुए कहा कि देश की जनता से पूछा जाए कि क्या सरकारी पैसा एक परिवार और चंद दोस्तों के लिए इस्तेमाल होना चाहिए या फिर आम लोगों को अच्छी शिक्षा, अच्छा अस्पताल और अच्छी सड़कें बनाने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. यह कहा जा रहा है कि अगर जनता को फ्री सुविधाएं (Free Services) दी जाएंगी, तो इससे देश को नुकसान होगा और टैक्स देने वालों के साथ धोखा होगा. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टैक्स देने वालों के साथ धोखा उनके बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा और लोगों को अच्छा इलाज देने से नहीं होता है.

उनके साथ धोखा तब होता है, जब अपने दोस्तों के कर्जे माफ करते हैं. अगर 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ नहीं किए जाते, तो आज देश इस तरह घाटे की स्थिति में नहीं होता और दूध-दही पर जीएसटी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर जनता से मिले टैक्स से जनता को ही सुविधाएं नहीं देंगे और सारी सुविधाएं अपने दोस्तों को देंगे, तो फिर जनता के साथ धोखा ही होगा. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इशारों ही इशारों में पीएम मोदी के फ्री सुविधायें बाँटने वाले बयान को लेकर एक वीडियो जारी कर कहा कि अभी थोड़ी देर पहले यह कहा गया है कि अगर जनता को फ्री सुविधाएं दी जाएंगी, तो इससे देश को नुकसान होगा, इससे टैक्स देने वालों के साथ धोखा होगा. 

टैक्स के पैसों से चंद दोस्तों क कर्जे माफ किए जा रहे हैं
मुझे लगता है कि टैक्स देने वालों के साथ धोखा तब होता है, जब उनसे टैक्स लेकर और उस टैक्स के पैसे से अपने चंद दोस्तों के बैंकों के कर्जे माफ किए जाते हैं. टैक्स देने वाला सोचता है कि पैसा तो मुझसे लिया था और यह कह कर लिया था कि आपके लिए सुविधाएं बनाएंगे और मेरे पैसे से अपने दोस्तों के कर्जे माफ कर दिए. तब पूरे देश का टैक्स देने वाला व्यक्ति धोखा महसूस करता है. टैक्स देने वाला यह देखता है कि मेरे से तो टैक्स लिया, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया. दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगा दिया और अपने बड़े-बड़े अमीर दोस्तों के टैक्स माफ कर दिए. 

बड़े लोगों को टैक्स में राहत, फिर तो आम आदमी के साथ धोखा 
बड़े-बड़े लोगों को टैक्स के अंदर राहत दे दिया. तो फिर एक आम आदमी सोचता है कि हमारे साथ तो धोखा हो गया. टैक्स देने वालों के साथ धोखा इससे नहीं होता है कि हम उनके बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा देते हैं, टैक्स देने वालों के साथ धोखा इससे नहीं होता है कि हम देश के लोगों का फ्री में अच्छा इलाज कराते हैं. टैक्स देने वालों के साथ धोखा तब होता है, जब अपने दोस्तों के कर्जे माफ करते हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि अगर 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ नहीं किए जाते, तो आज देश इस तरह घाटे की स्थिति में नहीं होता. हमें दूध-दही के ऊपर जीएसटी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन यह मुद्दा अच्छा उठा है और मेरी मांग है कि देश के अंदर जनमत संग्रह कराया जाए. 

अब तो देश का हर नागरिक टैक्स दे रहा है
देश के लोगों से पूछा जाए कि आप टैक्स देते हो. इस देश का गरीब से गरीब आदमी भी टैक्स देता है. वो बाजार से कुछ खरीद कर लाता है, तो उस पर जीएसटी देता है. देश के अंदर यह जनमत कराया जाए कि क्या सरकारी पैसा एक परिवार के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. एक पार्टी है, जो चाहती है कि सारा सरकारी पैसा एक परिवार के लिए इस्तेमाल हो. जनता से पूछा जाए कि क्या सरकारी पैसा एक परिवार के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. दूसरी विचारधारा है कि क्या सरकारी पैसा चंद दोस्तों के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. 

आम लोगों को भी मिले अच्छी सुविधाएं
वहीं, तीसरा मॉडल है कि क्या सरकारी पैसा (Governments Money) इस देश के आम लोगों को अच्छी सुविधाएं (Best Services), अच्छी शिक्षा (Best Education), अच्छे अस्पताल (Best Hospital) और अच्छी सड़कें (Best Roads) बनाने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि  यह जो एक माहौल बनाया जा रहा है कि जनता को फ्री की सुविधाएं देने से देश को नुकसान होगा, तो फिर सरकार का काम क्या है? अगर जनता जितना टैक्स देती है, उससे जनता को ही सुविधाएं नहीं देंगे और सारी सुविधाएं अपने दोस्तों को देंगे, तो फिर जनता के साथ धोखा ही होगा.

यह भी पढ़ेंः  

Bihar Politics: NDA में रार! JDU के वार पर BJP का पलटवार- ललन सिंह किस पर आरोप लगा रहे हैं, वही बता सकते हैं

Bihar NDA में रार, RCP Singh ने मचाया सियासी संग्राम! ललन बोले- JDU का एक ही मालिक, जिसका नाम नीतीश कुमार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget