एक्सप्लोरर

भिवाड़ी हत्याकांड: राजस्थान से तीन भाई अगवा, दिल्ली लाकर दो की हत्या, तीसरे का भी घोंटा गला लेकिन बच गया जिंदा

भिवाड़ी से फिरौती के लिए उठाए गये बच्चे भिवाड़ी के रहने वाले थे. वहां ये पिता ज्ञान सिंह और मां उर्मिला के साथ रहते थे. एक दिन अचानक उनके बेटे घर नहीं पहुंचे और फिर उनके परिजनों को मौत की खबर मिली

Rajasthan Crime: राजस्थान के भिवाड़ी से फिरौती के लिए अगवा किए गए तीन भाईयों में से दो की दिल्ली में हत्या कर दी गई. जिनके शव कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल से बरामद किए गए हैं. मृतकों के नाम अमन (13) और विपिन (8) है. इनका छोटा भाई शिवा(6) जीवित है, हालांकि उसका भी गला घोट कर हत्या करने का प्रयास किया गया था लेकिन शिवा के बेहोश हो जाने पर हत्यारों ने उसे मरा हुआ समझ कर छोड़ दिया. इस मामले में भिवाड़ी क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों महावीर (30) और मंझा सिंह (28) को गिरफ्तार किया है. 

दोनों से हुई पूछताछ के बाद ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. जिसके बाद भिवाड़ी पुलिस ने दिल्ली के महरौली थाना पुलिस से संपर्क साधा और मंगलवार सुबह कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल से दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया.

क्या बोली पुलिस?
पुलिस के मुताबिक भिवाड़ी के सांथलका गांव में मुकुट लेबर कॉलोनी है. जहां ज्ञान सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बेटों अमन, विपिन और शिवा के साथ रहते थे. ज्ञान सिंह और उनकी मां उर्मिला दोनों रेहड़ी पर अलग-अलग सामान बेचते हैं. 15 अक्तूबर की सुबह इनके तीनों बेटे अपनी मां के पास जाने के‌ लिए घर से निकले थे लेकिन मां के पास नहीं पहुंचे.

काफी देर तक कोई खैर खबर न मिलने पर पीड़ित परिजनों ने भिवाड़ी के यूआईटी फेज-3 थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया.

8 लाख रुपये की फिरौती के लिए आई कॉल
पुलिस का कहना है कि इस बीच पीड़ित परिजनों के पास एक कॉल आयी, जिसमें बच्चों को छोड़ने की एवज में आठ लाख रुपए मांगे गए. पुलिस को इस संदर्भ में जानकारी दी गयी. भिवाड़ी क्राइम ब्रांच ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सोमवार को दो आरोपियों महावीर और मंझा सिंह को हिरासत में ले लिया.

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि तीनों भाइयों को अगवा कर वे दिल्ली ले गए थे और कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल में उनका गला घोंट दिया. इस खुलासे के बाद मंगलवार को ‌भिवाड़ी क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पहुंच कर आरोपियों की निशानदेही पर अमन और विपिन की लाश बरामद की.

महरौली पुलिस से मिला 6 साल के शिवा का सुराग
भिवाड़ी पुलिस को 6 साल के शिवा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई क्योंकि आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने तीनों बच्चों का गला घोंट दिया था लेकिन मौके पर शिवा का कोई सुराग नहीं था. महरौली थाना पुलिस भी जंगल में भिवाड़ी पुलिस के साथ मौजूद थी.

जांच में ये बात सामने आई कि 16 अक्टूबर की सुबह महरौली थाने के स्टाफ को अहिंसा स्थल पिकेट के पास 6 साल का एक बच्चा रोते हुए मिला था. वह पिता और अपने नाम के अलावा कुछ नहीं बता पा रहा था. ऐसे में पुलिस ने उसे दिल्ली के लाजपत नगर स्थित चिल्ड्रन होम भिजवा दिया.

नशे में की बच्चों की हत्या
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं. दिल्ली आने के बाद तीनों बच्चे रोने लगे थे जिसके बाद नशे की में धुत महावीर और मंझा सिंह ने उनका गला घोंट दिया था. अमन और विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि शिवा के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे मरा समझ वहां से भाग कर वापस भिवाड़ी लौट गए थे.

Mumbai Drugs Case: 'आर्यन खान मामले की जांच में कई कमियां थीं', NCB की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget