एक्सप्लोरर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने मोदी को पत्र लिखकर हलाला-बहु विवाह पर कानून बनाने की मांग की

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है. पत्र में उन्होंने पीएम मोदी से निकाह हलाला और बहु विवाह पर कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कानून बनने से देश में कई क्रूर प्रथाएं रुकी हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निकाह हलाला और बहु विवाह के खिलाफ कानून बनाने की मांग की. मालीवाल ने तीन तलाक को अपराध बनाने के लिए केंद्र के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई दी. हालांकि, स्वाति मालीवाल ने इस बात पर मायूसी जताई कि सरकार मुद्दे का सिर्फ एक हिस्सा ही हल कर रही है. उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि सभ्य समाज में जहां महिलाओं और पुरुषों को सभी जगह समान दर्जा दिया गया है तो वहां कुरीतियों के लिए कोई स्थान नहीं है.

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ जब पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की समेत कई देश एक बार में तीन तलाक को प्रतिबंधित कर चुके हैं तो भारत में इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं होना चाहिए? सिर्फ तीन तलाक ही नहीं, बल्कि निकाह हलाला और बहुविवाह भी बेहद क्रूर प्रथाएं हैं जो हमारे समाज के बड़े हिस्से को प्रभावित करती हैं.''

कानून बनने से हुआ है महिलाओं का उत्थान 

स्वाति मालीवाल ने कहा कि बाल विवाह, सती, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज और पति द्वारा छोड़ देना, ऐसी सामाजिक कुरीतियां हैं, जो कानून में अवैध हैं और इनसे काफी हद तक महिलाओं का उत्थान हुआ है. उन्होंने लिखे खत में कहा कि निकाह हलाला एक महिला से बलात्कार करना है.

मोदी से इंसाफ की लगाई गुहार

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम पुरुषों को चार पत्नियां रखने की इजाजत है जो कि एक क्रूर प्रथा है. वह अपनी किसी भी पत्नी को तलाक दिए बिना चार महिलाओं से शादी कर सकता है. मालीवाल ने मोदी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आग्रह किया कि लोकसभा में पेश किए गए विधेयक में निकाह हलाला और बहु विवाह को अपराध ठहराने के प्रावधान शामिल किए जाएं.

जापान: पीएम मोदी के सामने लगे 'जयश्री राम' के नारे, पीएम बोले-टैलेंट और टेक्नोलॉजी से होगा राष्ट्र निर्माण

हरियाणा कांग्रेस की बैठक में बोले राहुल गांधी- अब मैं नहीं नया अध्यक्ष करेगा राज्य पर फैसला- सूत्र

G-20: ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बोले मोदी- आतंकवाद के सभी रास्ते बंद हो, इसके खिलाफ हो इंटरनेशनल सम्मेलन

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की अधिकारी पर जूता ताने सालों पुरानी तस्वीर वायरल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget