एक्सप्लोरर

ADR Report: इस पार्टी के खाते में आया सबसे ज्यादा कॉरपोरेट डोनेशन, दान में मिला 720 करोड़

ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा कॉरपोरेट डोनेशन बीजेपी को मिला, जो 720 करोड़ रुपये था. विश्लेषण में बहुजन समाज पार्टी पर विचार नहीं किया गया.

वित्त वर्ष 2019-20 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तब राजनीतिक दलों को कॉर्पोरेट डोनेशन के रूप में 920 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए. ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के जरिए सामने आई है. ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट का सबसे ज्यादा डोनेशन बीजेपी और कांग्रेस में रहा.

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 20 में सबसे ज्यादा कॉरपोरेट डोनेशन बीजेपी को मिला था. इसके बाद कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी थीं. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीजेपी और कांग्रेस की कुल आय में इलेक्टोरेल बॉन्ड बड़ा हिस्सा रहा है. वहीं, एनसीपी की कुल आय का बड़ा हिस्सा कॉरपोरेट डोनेशन रहा है. 

बीजेपी को मिला 700 से ज्यादा करोड़ रुपये का दान 

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 20 में बीजेपी और कांग्रेस को कुल 248 करोड़ रुपये डोनेट किया. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से बीजेपी को 216.75 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 31.00 करोड़ रुपये मिला. बी जी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड 2019-20 में एनसीपी का शीर्ष दाता था.

वित्त वर्ष 20 में कॉरपोरेट डोनेशन ने ज्ञात स्रोतों से राजनीतिक दलों को कुल योगदान का 91% रहा. ज्ञात स्रोत से जो डोनेशन है वह 20 हजार रुपये से अधिक है. दाता का विवरण भारत के चुनाव आयोग के पास उपलब्ध है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा कॉरपोरेट डोनेशन बीजेपी को मिला, जो 720 करोड़ रुपये था. विश्लेषण में बहुजन समाज पार्टी पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि पार्टी ने घोषणा की कि उसे इस अवधि के दौरान किसी भी दाता से 20,000 रुपये से अधिक का कोई स्वैच्छिक योगदान नहीं मिला. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कॉरपोरेट्स से कोई आय घोषित नहीं की.

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Petrol Diesel Price Hike: दो दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लगा है ब्रेक, पर जानें और कितने बढ़ सकते हैं दाम?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget