एक्सप्लोरर

बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Bengaluru Schools Bomb Threats: पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है. इन स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है. 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों में धमकी वाला ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई. पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है. इन स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है.

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सात स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है.  पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के चार स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है, हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है.

उन्होंने कहा कि एक अभ्यास है और उसके अनुसार बम निरोधक दस्ते वहां जांच के लिए गए हैं. पुलिस आयुक्त ने कहा कि ई-मेल के आधार पर हमारी टीम मौके पर जांच कर रही है... जब और जानकारी आएगी, तो इसे आपके (मीडिया) के साथ साझा किया जाएगा.

क्या लिखा था ई-मेल में

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बमों को लेकर धमकी भरा मैसेज ई-मेल के जरिए भेजा गया. यह संदेह है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुबह 10:45 बजे, 11:09 बजे और 11:36 बजे तीन ई-मेल भेजे गए हैं. मैसेज के बाद सभी स्कूलों में हड़कंप मच गया और परिसर खाली करा दिया गया. पुलिस को सतर्क किया गया और इसके तुरंत बाद वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचे और ई-मेल की सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं. बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को भी अलर्ट कर दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-मेल में लिखा आपके स्कूल में एक शक्तिशाली बम लगाया गया है, मजाक नहीं है, यह मजाक नहीं है, आपके स्कूल में एक बहुत शक्तिशाली बम लगाया गया है, तुरंत पुलिस को बुलाओ, सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है जिनमें आप भी हैं, देर न करें, अब सब कुछ आपके हाथ में है.

ये भी पढ़ें- स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और एक्शन... पाक के सियासी ड्रामे का जानें कौन है डायरेक्टर, क्या हो सकता है इमरान के खिलाफ एक्शन

अजान विवाद को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बताया बकवास, कहा- ये भी कोई मुद्दा है क्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget