एक्सप्लोरर

ओडिशा: 'डांसिंग सर' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अनोखे टीचिंग स्टाइल ने सभी को बनाया दीवाना

वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रफुल्ल कुमार पाथी बच्चों को नाच नाच कर कोई कविता याद करवा रहे हैं. बच्चे भी उनके पीछे पीछे उसी एक्शन में कविता की पंक्तियों को दोहरा रहे हैं.

नई दिल्ली: ओडिशा के कोरापुर जिले के लम्तापुर प्राइमरी स्कूल के एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. प्रफुल्ल कुमार पाथी नाम के इन शिक्षक का बच्चों को पढ़ाने का तरीका इतना अनोखा है कि जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है वो सराहना किए बिना नहीं रह पा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रफुल्ल कुमार पाथी बच्चों को नाच नाच कर कोई कविता याद करवा रहे हैं. बच्चे भी उनके पीछे पीछे उसी एक्शन में कविता की पंक्तियों को दोहरा रहे हैं.

डांसिंग सर के नाम से मशहूर 56 साल के प्रफुल्ल कुमार पाथी 2008 से इस खास अंदाज से बच्चों को पढ़ा रहे हैं. उस दौरान सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े हुए थे. एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए पाथी ने कहा, ''मैंने पाया कि शिक्षण को मज़ेदार बनाया जाना चाहिए न कि नीरस. इसलिए मैंने अपनी शिक्षा का तरीका ईजाद किया. एक बार जब मैंने उन्हें गीत और नृत्य के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया, तो बच्चे पढ़ाई में अधिक रुचि ले रहे थे. बच्चे स्कूल आने में ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं.'

पाथी ने अपने सभी पाठों को एक गीत के रूप में परिवर्तित कर लिया है. पाथी के स्कूल के हेड मास्टर ने कहा, ''जब मैं कक्षा में प्रवेश करता हूं, तो मैं छात्रों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास करता हूं क्योंकि मिड डे मील के बाद बच्चों के सो जाने की संभावना होती है.''

उसी स्कूल में कार्यरत एक सहायक शिक्षक संजय पांडा ने कहा, ''पाथी के इस तरीके से पढ़ाने के कारण स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आयी है. कोरापुट के स्कूलों में आमतौर पर बच्चे प्राथमिक शिक्षा पूरी करने से पहले ही स्कूल छोड़ देते हैं लेकिन पढ़ाई के इस नए तरीके के बाद बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget