एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry: साइरस मिस्त्री को बेहद पसंद थीं एसयूवी कारें, घुड़दौड़ के भी थे शौकीन, जानिए उनसे जुड़ी 10 बातें

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की रविवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. जिस कार से दुर्घटना हुई वो एसयूवी कार थी.

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी एसयूवी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुल के पास डिवाइडर से टकरा गई. साइरस मिस्त्री एसयूवी कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. दिसंबर 2012 में रतन टाटा के रिटायर होने के बाद साइरस ने टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था. टाटा संस के अध्यक्ष बनने वाले वे छठे और सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे.

टाटा की ही तरह, साइरस मिस्त्री भी कारों के बेहद शौकीन थे. खासकर एसयूवी कारें उन्हें बेहद पसंद थीं. इसके साथ ही उन्हें हॉर्स रेसिंग का भी शौक था. किसे पता था कि जो एसयूवी कार उनकी सबसे पसंदीदा कार है, उसी कार से दुर्घटना में उनका निधन हो जाएगा. 

जानते हैं साइरस मिस्त्री के बारे में खास बातें

साइरस मिस्त्री टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक पल्लोनजी मिस्त्री के बेटे थे. वह मात्र 26 वर्ष के थे जब उन्हें 1994 में शापूरजी पल्लोनजी समूह का प्रबंध निदेशक बनाया गया था.

तब पल्लोन मिस्त्री के पास टाटा संस की 18.5% से अधिक की हिस्सेदारी थी.

2012 में रतन टाटा से पदभार संभालने के बाद, साइरस को टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया.

साइरस मिस्त्री की मां आयरिश हैं जिसके कारण उन्हें आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त थी. 

साइरस का जन्म 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था.

उन्होंने इंपीरियल कॉलेज, लंदन (1990) से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की शिक्षा ली थी और उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल (1997) से प्रबंधन में एमएससी किया था.

साइरस मिस्त्री ने अपने परिवार के व्यवसाय और कंपनी शापूरजी पल्लोनजी समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था.

आज शापूरजी पल्लोनजी समूह 23,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है और मध्य पूर्व और अफ्रीका के अलावा भारत में इसकी मजबूत उपस्थिति है.

अक्टूबर 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक लंबी कानूनी लड़ाई थी.

साइरस की दो बहनें हैं- लैला और आलू. उनकी बहन आलू की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है.

साइरस मिस्त्री मृदुभाषी, स्पष्टवादी और धरातल से जुड़े इंसान के रूप में जाने जाते थे.

ये भी पढ़ें:

Cyrus Mistry Death: सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, तेज़ रफ्तार मर्सिडीज कार के परखच्चे उड़े

Cyrus Mistry: विवादों से रहा साइरस मिस्त्री का नाता ! जब रतन टाटा के साथ मतभेद से लगा था कॉरपोरेट जगत को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget