एक्सप्लोरर

खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी', केरल समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा और बांग्लादेश के तटों की ओर बढ़ने के लिए चक्रवात आंध्र के तट से 200 से 300 किलोमीटर दूर आ सकता है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान 'फानी' के कारण बन रही स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने एवं सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि तूफान फानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में तेज होता जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. फानी त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 750 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में, चेन्नई से 1,080 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1,260 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है. आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, "इसकी अगले 12 घंटों के दौरान 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में और उसके 24 घंटों के बाद 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में और तेज होने की आशंका है. फानी की धीरे-धीरे 30 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है." मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा और बांग्लादेश के तटों की ओर बढ़ने के लिए चक्रवात आंध्र के तट से 200 से 300 किलोमीटर दूर आ सकता है. चक्रवात के प्रभाव के कारण, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 30 अप्रैल और एक मई को भारी बारिश होने की संभावना है. मोदी ने ट्वीट किया,''फानी तूफान के कारण बन रही स्थिति के संबंध में अधिकारियों से बात की. एहतियाती कदम उठाने और हर संभव मदद के लिए तैयार रहने को कहा. प्रभावित राज्यों की सरकारों के साथ करीब से काम करने की अपील की. हर किसी की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.'' मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. बता दें कि 'फानी' तूफान के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. Full Details: 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए चौथे चरण का A टू Z ब्यौरा बेगूसराय से महागठबंधन के प्रत्याशी तनवीर हसन ने किया बड़ा दावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget