एक्सप्लोरर

‘फोनी’ तूफान: NDRF की 81 टीम तैयार, भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा

ओडिशा सरकार ने एहतियाती तौर पर राज्य के निचले इलाकों से करीब आठ लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है.

भुवनेश्वरचक्रवाती तूफान फोनी आज ओडिशा में दस्तक देगा. तूफान फोनी सुबह 8 बजे से 11 बजे के ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पहुंच सकता है. आज ओडिशा में पौने दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं चलेंगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रिलीफ कैंप का दौरा करने के बाद लोगों से घरों में रहने की अपील की है. ओडिशा के आस पास के इलाकों में फोनी तूफान का असर शुरू हो गया है. आंध्र प्रदेश में इस वक्त तेज बारिश हो रही है.

पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार आयोजित की गई उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री के अपर प्रधान सचिव, गृह सचिव और आईएमडी, एनडीआरएफ, एनडीएमए, पीएमओ कार्यालय इत्यादि के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया. पीएम को इस चक्रवाती तूफान की संभावित दिशा के बारे में जानकारी दी गई. पीएम को इसके साथ ही विभिन्न ऐहतियाती कदमों के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारियों के तहत किए गए अनेक उपायों से अवगत कराया गया.

ओडिशा में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का अभियान जारी

ओडिशा में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान 'फोनी' के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण तटीय इलाकों के निचले क्षेत्रों से आठ लाख लोगों को निकालने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया गया. तटीय जिलों के निचले और चपेट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल और कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. ओडिशा के कम से कम 14 जिले- पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा,बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है. साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है.

‘फोनी’ तूफान: NDRF की 81 टीम तैयार, भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा

एनडीआरएफ की 81 टीमें तैनात

फोनी से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 81 टीमों को तैनात किया गया है. इन टीमों में चार हजार से अधिक विशिष्ट कर्मी शामिल हैं. चक्रवात के ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने की संभावना है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लगभग 50 टीम पहले से ही तैनात है जबकि अन्य 31 टीमों को तैयार रखा गया है. ओडिशा में पुरी के आस-पास अत्याधुनिक साजो सामान से लैस 28 टीमों को तैनात किया गया है. इसी तरह आंध्र प्रदेश में 12 टीमों और पश्चिम बंगाल में छह टीमों को तैनात किया गया है. बाकी टीमों, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 50 कर्मचारी शामिल हैं, उन्हें इन राज्यों में तैयार रखा गया है.

‘फोनी’ तूफान: NDRF की 81 टीम तैयार, भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा

करीब 223 ट्रेनें रद्दपर्यटकों के लिए तीन विशेष ट्रेनें लगाई गईं

रेलवे ने गुरुवार को कहा कि ‘फोनी’ के कारण बीते दो दिन में करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं.  रेलवे ने कहा कि अगर प्रस्तावित यात्रा के तीन दिन के भीतर टिकट रद्द करने के लिए पेश किया जाता है तो वह यात्रियों को रद्द ट्रेन या रूट बदलने वाली ट्रेन के लिए पूरा पैसा वापस करेगा.

नासा उपग्रहों ने भारतीय समुद्र तट के पास च्रकवात फोनी की उपस्थिति दर्ज की

नासा के उपग्रहों एक्वा और टेरा ने चक्रवात फोनी की उपस्थिति दर्ज की है, जो भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि उपग्रहों ने चक्रवात फोनी की तस्वीरें मुहैया कराई है. उसने कहा, फोनी 30 अप्रैल और एक मई को उत्तरी हिंद महासागर के माध्यम से उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा था, जब एक्वा और टेरा उपग्रहों ने इसकी तस्वीरें मुहैया कराई थी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात फोनी के आज ओडिशा पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है. ओडिशा सरकार ने एहतियाती तौर पर राज्य के निचले इलाकों से करीब आठ लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का नोटिस, बच्चों की नारेबाजी वाले वीडियो पर हुई थी शिकायत

गुजरात: मोदी सरनेम को 'चोर' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी को कोर्ट का समन, 7 जून को पेश होने का निर्देश

मायावती पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- बीजेपी को फायदा पहुंचाने के बजाए मरना पसंद करूंगी

कांग्रेस का दावा- UPA सरकार के दौरान की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, जारी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget