एक्सप्लोरर

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा व्यापारी नाखुश, व्यापार में गिरावट की आशंका जताई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने सोने और अन्य मूल्यवान धातुओं पर लगने वाले सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है. वहीं, डीजल और पेट्रोल के लिए भी उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद लगा दिया है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना पहला बजट भाषण दिया आम बजट पेश किया. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट है. सरकार ने महंगी धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है जिससे सोने का आयात अब महंगा हो जाएगा. वित्त मंत्री के इस एलान से सोना- चांदी के व्यापारियों में काफी निराशा है. करोलबाग के सोना-चांदी व्यापारी संगठन के प्रेसिडेंट और ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डॉमेस्टिक कॉउंसिल के जोनल चैयरमेन विजय खन्ना बताते हैं कि ज्वैलरी पर ड्यूटी पहले से ही ज्यादा थी, जो कि अब और भी ज्यादा बढ़ गई है.

उनके मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी 4 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे स्मगलिंग बढ़ती है और व्यापार में गिरावट आती है. साथ ही उनका कहना है कि मेक इन इंडिया के तहत नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में भी कहा है कि सोने चांदी पर ड्यूटी 4 प्रतिशत होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इससे गाज ज्वैलर्स पर गिरेगी और बाजार में मंदी आएगी. इसके अलावा स्मगलर्स को 12.5 प्रतिशत एक्स्ट्रा इम्पोर्ट ड्यूटी और 3 प्रतिशत GST समेत कुल 15 प्रतिशत का फायदा होगा तो जाहिर सी बात है कि स्मगलिंग बढ़ेगी.

रिटेल व्यापारी की बात करें तो वह पिछली सरकार के दौर में नोटबन्दी और उसके बाद GST की मार झेलने के बाद अपाहिज हो चुका था. जो कि अब एक्स्ट्रा ढाई प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी से व्यापार को मरता देख रहा है. इस अतिरिक्त कर के बाद सोना 35 हजार से ऊपर जा सकता है जिससे सोने की खरीददारी कम होगी और सीधा सीधा मार्किट प्रभावित होगा.

बाकी दुकानों का हाल बयान करते हुए विजय खन्ना बताते हैं कि दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक आ रहे हैं या फिर एक भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं. पिछली सरकार की बात करें तो जब सोना 15 लाख रुपए प्रति किलो था तब सरकार 5 लाख रुपए के कैश पर पैन कार्ड नहीं मांगती थी. लेकिन इस सरकार में सोना 35 लाख रुपए किलो है और 2 लाख रुपए के सोना चांदी खरीदने के बाद ही पैन कार्ड दिखाना पड़ता है जिससे ग्रामीण ग्राहकों की संख्या कम हुई है. कुल मिलाकर सोना चांदी के व्यापारी इस बजट से नाखुश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget