एक्सप्लोरर

हिजबुल कमांडर सबजार भट्ट के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसे हालात

श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार भट्ट के मारे जाने के बाद कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां आज लगातार दूसरे दिन भी बनी रहीं. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों खायनार, नौहट्टा, सफकदाल, एम आर गंज, रैनावारी, क्रालखुद और मैसूमा में पाबंदियां लगाई गई हैं.

घाटी के कुल 10 जिलों में से चार में सभी पाबंदियां लगाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में धारा 144 लगाई गई है.अधिकारियों ने कहा कि हिंसक प्रदर्शनों को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर इन इलाकों में लगातार दूसरे दिन पाबंदियां लागू हैं.

पुलवामा जिले के त्राल इलाके में हुई मुठभेड़ में भट्ट अपने साथी के साथ मारा गया था. मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक आम नागरिक भी मारा गया था. घाटी के कुछ इलाकों में पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कल हालात नियंत्रण में रहे.

हिजबुल कमांडर सबजार भट्ट के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसे हालात

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और सोपोर में पथराव की छह घटनाएं हुईं, लेकिन पूरी घाटी में हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने हालात से निपटते समय अधिकतम संयम का परिचय दिया और शरारती तत्वों को खदेड़ दिया गया. उधर, पृथकतावादियों की ओर से आहूत दो दिवसीय हड़ताल की वजह से घाटी के शेष हिस्से में लगातार दूसरे दिन जनजीवन प्रभावित रहा.

हुर्रियत कान्फ्रेंस के दोनों धड़ों के प्रमुखों सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक ने मारे गए आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कल त्राल तक मार्च का आह्वान किया है. मलिक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गिलानी और मीरवाइज नजरबंद हैं.

हिजबुल कमांडर सबजार भट्ट के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसे हालात

प्रशासन ने घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है, जबकि प्रीपेड नंबरों पर आउटगोइंग की सुविधा भी ऐहतियातन बंद कर दी गई है. कश्मीर विश्वविद्यालय ने भी आज और कल होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षाओं की नयी तारीखों को बाद में अधिसूचित किया जाएगा.

अवंतीपुरा स्थित ‘इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ ने भी आज प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इसने हालात को देखते हुए आज के पठन-पाठन कार्य को भी स्थगित कर दिया. स्कूल और कॉलेज श्रीनगर में आज और पुलवामा में दो दिन के लिए बंद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget