एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर बड़ा खुलासा: मसूद अजहर के भतीजे की मौत का बदला लेने के लिए किया गया CRPF पर हमला- सूत्र

पाकिस्तान में हमले के डर से आतंकी डरकर भाग रहे हैं बड़ी बता ये कि आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के कैंप में पनाह दी जा रही है. पाकिस्तान की सेना उनको सुरक्षा भी दे रही है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एबीपी न्यूज पर बड़ा खुलासा हुआ है.सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर ने अपने भतीजे उस्मान हैदर की मौत का बदला लेने के लिए ये आतंकी हमला कराया था. मसूद अजहर का भतीजा पिछले साल 31 अक्टूबर को एनकाउंटर में मारा गया था. पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे.

आतंकियों की तीन बार कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम रही थी

इतना ही नहीं ये भी खुलासा हुआ है कि आतंकियों ने पहले कैंप पर या बारूदी सुरंग बिछाकर सुरक्षाबलों पर हमला करने की प्लानिंग की थी. लेकिन आतंकियों की तीन बार कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम रही. इन कोशिशों में जैश के 12 आतंकी मारे गए थे. जैश ने पहले जनवरी में विस्फोट से भरी गाड़ी के जरिए हमले का प्लान बनाया था, लेकिन उस वक्त भारी बर्फबारी की वजह से उनकी कोशिश नाकाम रही.

बताया जा रहा है कि जैश 9 फरवरी को करना चाहता था. इस दिन आतंकी अफजल गुरू की बरसी थी, लेकिन उस दिन बर्फबारी से श्रीनगर हाईवे बंद होने की वजह से उसकी ये नापाक कोशिश नाकाम हो गई थी. लेकिन 14 फरवरी को जैश के आतंकी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो गए. मानव बम आदिल अहमद दार 2,6 और 9 फरवरी को भी हाईवे पर गया था. जैश ये हमला आतंकी अफजल गुरु, मकबूल भट्ट की बरसी पर कराना चाहता था.

सूत्रों के मुताबिक, जैश कमांडर अब्दुल रशीद गाजी के पहुंचने पर इस प्लान पर काम शुरु हुआ था.अब्दुल रशीद गाजी अब भी त्राल में छुपे होने की आशंका है.

पीओके में खाली कराए जा रहे हैं आतंकियों के लॉन्च पैड

वहीं, पाकिस्तान में पुलवामा हमले के बाद से खलबली मची हुई है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड खाली कराए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक कहुटा इलाके से हिजबुल मुजाहिद्दीन और लिपा, चकोठी, बाराकोट से लश्कर ए तैयबा के लॉन्च पैड खाली कराए जा रहे हैं.

पाकिस्तान में हमले के डर से आतंकी डरकर भाग रहे हैं बड़ी बता ये कि आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के कैंप में पनाह दी जा रही है. पाकिस्तान की सेना उनको सुरक्षा भी दे रही है.

यह भी पढ़ें-

पुलवामा हमला: भारत ने तेज की पाकिस्तान को काली सूची में डलवाकर इंटरनेशनल मदद रोकने की मुहिम

ENBA Awards में ABP ग्रुप की धूम, ABP न्यूज़ ‘बेस्ट चैनल’, अविनाश पांडे ‘बेस्ट CEO’ सहित मिले 4 बड़े अवार्ड

पुलवामा हमला: MFN का दर्जा छीनने के बाद अब पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर लगेगी 200% कस्टम ड्यूटी

40 शहादतों का बदला मांग रहा है देश, पीएम मोदी बोले- धैर्य रखे देश, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget