एक्सप्लोरर

गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए CRPF ने SPG से मांगी 6 आर्मर्ड गाड़ियां

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा अब सीआरपीएफ संभाल रही है. इससे पहले सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ ने एसपीजी से दो बुलेट-प्रुफ गाड़ियों की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी कुल छह आर्मर्ड गाड़ियां सीआरपीएफ ने एसपीजी से देने के लिए कहा है. ये गाड़ियां एसपीजी सोनिया गांधी के साथ साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करती थी. हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार की सुरक्षा एसपीजी से घटाकर जेड(+) प्लस कैटेगरी कर दी है.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोनिया गांधी अपनी उसी आर्मर्ड गाड़ी में संसद परिसर में पहुंची जो एसपीजी इस्तेमाल करती थी. लेकिन उनके साथ एसपीजी का कोई कमांडो नहीं था. जानकारी के मुताबिक, जिन दो बुलेटप्रुफ गाड़ियों से सोनिया गांधी एसपीजी के सुरक्षा-घेरा में मूवमेंट करती थीं उन्हीं दो गाड़ियों को सीआरपीएफ ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि एसपीजी से मांग की है.

सूत्रों के मुताबिक, इस तरह से गाड़ियों का इंटर-डिपार्टमेंटल एक्सचेंज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए भी सीआरपीएफ और एसपीजी के बीच हो चुका है. कुछ महीनों पहले मनमोहन सिंह की सुरक्षा भी एसपीजी से घटाकर जेड प्लस (सीआरपीएफ) की गई थी.

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ जो सुरक्षा दे रही है उसके लिए ही इन छह गाड़ियों की मांग एसपीजी से की गई है. तीनों सीआरपीएफ-प्रोटेक्टीज़ को दो-दो आर्मर्ड गाड़ियां दी जायेंगी.

गौरतलब है कि 8 नवंबर को सरकार ने पूरे गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा घेरा हटा दिया था. 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद से ही पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दी गई थी. यानि 28 साल बाद गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटाई गई है. गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद अब देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास ही एसपीजी का सुरक्षा घेरा है.

महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी पर कांग्रेस विधायकों की हिदायत, कहा- जल्द फैसला ले आलाकमान

आपको बता दें कि सीआरपीएफ के कमांडोज़ फिलहाल देशभर के 50 से ज्यादा वीवीआईपी व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और उद्योगपति मुकेश अंबानी शामिल हैं. सीआरपीएफ के ये कमांडोज़ इजरायली एक्स-95, एके47 और एमपी5 से लैस रहते हैं. सीआरपीएफ कमांडोज़ का ये सुरक्षा-घेरा देशभर के लिए इन वीवीआईपी व्यक्तियों को दी जाती है.

सीआरपीएफ की वीवीआईपी-सिक्योरिटी यूनिट में अधिकतर वही कमांडो होते हैं जो पहले एसपीजी में रह चुके हों. क्योंकि एसपीजी में भी सीआरपीएफ और दूसरे केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जवान ही छह साल की डेप्यूटेशन पर कार्यरत होते हैं. एसपीजी का अपना कोई कैडर नहीं होता है. इसमें भी करीब 30 प्रतिशत जवान सीआरपीएफ के ही होते हैं--बाकी बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी इत्यादि से आते हैं.

SPG हटने के बाद अब CRPF ने संभाला सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget