एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी पर कांग्रेस विधायकों की हिदायत, कहा- जल्द फैसला ले आलाकमान

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है. सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों में से 41 विधायक शिवसेना के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं. आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार कब और कैसे बनेगी? इस सवाल का जवाब आज चुनाव नतीजों के 26 दिनों बाद भी नहीं मिला है. इस बीच कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी हाईकमान को चेताते हुए कहा है कि सरकार गठन को लेकर जल्द से जल्द फैसला लें. इन विधायकों ने सोनिया गांधी से शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर निर्णय लेने के लिए कहा है. सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को चेताया है कि देरी से नुकसान हो सकता है.

महाराष्ट्र कांग्रेस कोर कमेटी के सूत्रों ने कहा, ''हमने सभी विधायकों की इच्छा हाईकमान को पहले ही बता दी. 41 विधायक सरकार में शामील होने के पक्ष में हैं . 3 विधायक शिवसेना के साथ जाने के खिलाफ हैं. मुंबई के अमीन पटेल, वर्षा गायकवाड़ और एक ग्रामीण इलाके के विधायक ने गठबंधन नहीं करने की बात कही है.''

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद अब शरद पवार की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की कोशिश में है. इसके लिए कई दौर की बैठकें भी हो चुकी है. शिवसेना नेताओं की मानें तो तीनों दलों ने सरकार चलाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तैयार कर लिया है.

हालांकि कल शरद पवार के बयान ने महाराष्ट्र का सस्पेंस और बढ़ा दिया. पवार ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चर्चा नहीं हुई और सोनिया से यह मुलाकात उन्हें सिर्फ मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी देने के लिए थी.

महाराष्ट्र में सस्पेंस और बढ़ा, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पवार बोले- सरकार बनाने पर चर्चा नहीं हुई

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को हुई थी. सूबे में बहुमत के लिये जरूरी आंकड़ा 145 विधायकों का है. बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थी. मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बनी. जिसकी वजह से सरकार नहीं बन पाई. कांग्रेस ने 44 और एनसीपी ने 54 सीटें जीती. अब शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के सहयोग से सरकार बनाना चाहती है. महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget