एक्सप्लोरर

राजस्थानः जयपुर के आचार्य भवन में चल रहा है कम्यूनिटी किचेन, हर दिन तैयार होता है 10 हजार लोगों का खाना

जयपुर के आचार्य हस्ती भवन में चल रही ये किचेन पिछले 18 दिनों से काम कर रही है. यहां से हर दिन दस हज़ार लोगों का खाना तैयार किया जा रहा है.

जयपुरः कोरोना को हराने के लिए देश में सभी वर्गों के लोग अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है. डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ जहां दिन रात लोगो के उपचार में जुटे है वही ऐसे लोग भी है जो भूखे लोगो और जरुरतमंद लोगों तक लॉकडाउन के दौरान दोनों वक़्त का खाना पहुंचा रहे है. जयपुर के सीए विनोद लोढ़ा ऐसे ही एक शख्स है जो पिछले करीब 18 दिनों तक अपने प्रयासों से दस हज़ार लोगों तक दो वक़्त का खाना पहुंचा रहे है.

उर्दू का ये शेर ऐसे ही कई कोरोना वारियर के लिए कहा जा सकता है कि मैं अकेला चला था जानिब ए मंज़िल, लोग जुड़ते गए कारवां बढ़ता गया.

जयपुर के आचार्य हस्ती भवन में चल रही ये किचेन पिछले 18 दिनों से कुछ इसी तरह काम कर रही है. यहां से हर दिन दस हज़ार लोगों का खाना तैयार करके जिला प्रशासन की मदद से लोगों तक भिजवाया जा रहा है.

किचेन सुबह पांच बजे शुरू होती है और रात के खाने के बाद यहाँ काम खत्म होता है. मामला महामारी का है इसलिए यहाँ हाईजीन का ख़ास ध्यान रखा जा रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील के बाद से विनोद लोढ़ा ने ये किचेन अकेले अपने दम पर शुरू कर दी. जिससे कि कोई भी जरुरतमंद भूखा ना रहे.

अब इस किचेन को अब जन सहयोग भी मिल रहा है. विनोद लोढ़ा का कहना है कि उनका मकसद हैं भूखों तक खाना पहुंच सके. शुरू में थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि संसाधन सीमित थे.

उन्होंने कहा कि हम पहले केवल चार हज़ार लोगों का खाना तैयार कर पा रहे थे. लेकिन, फिर मदद मिली तो एक की जगह तीन जगह किचेन बना ली. रोटी बनाने वाली मशीन भी मंगवानी पड़ी. अब हम दस हज़ार लोगों की मदद कर पा रहे हैं.

सोहन लाल शर्मा और लोकेश जैन भी विनोद लोढ़ा के साथ इस नेक काम को अंजाम दे रहे हैं. हर दिन एक अलग मेन्यू के लिए सुबह पाँच बजे मंडी जाकर सब्ज़ियों की ख़रीद से लेकर आटा, दाल, तेल, रसोई गैस समेत मसाले और दूसरी चीज़ों का इंतज़ाम लॉकडाउन में थोड़ा मुश्किल तो हैं लेकिन ज़िला प्रशासन से भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

किचेन के प्रभारी सोहन लाल शर्मा के अनुसार हमारा खाना जयपुर की सभी बस्तियों तक पहुंच रहा है. करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों की मदद से हमारी टीम लोगों तक ताज़ा खाना पहुंचा रही है.

लॉकडाउन के बाद भी दिल्ली के इन सड़कों पर लग रही है भीड़, लोग कर रहे हैं ई-रिक्शा की सवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget