एक्सप्लोरर

Covid Vaccine: जानिए देश में पहले दिन कितने लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी?

करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 का टीका लेना अपनी इच्छा पर निर्भर है.स्वदेशी कोरोना टीका विकसित करने वाली दवा कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि उसने देश के 11 शहरों में सफलतापूर्वक ‘कोवैक्सीन’ भेज दी है.

Covid Vaccine: पिछले एक साल से पूरे देश को इस दिन का इंतजार था, लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. दो दिन बाद यानी 16 जनवरी को देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होने जा रहा है. इस अभियान को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू करेंगे. कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे.

टीकाकरण सत्र में अधिकतम 100 लाभार्थी होंगे

प्रत्येक टीकाकरण सत्र में अधिकतम 100 लाभार्थी होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ‘प्रत्येक स्थल पर ज्यादा संख्या में टीकाकरण न करें.’’ मंत्रालय ने बताया, ‘‘ राज्यों को सलाह दी गई है कि वे 10 फीसदी आरक्षित/बर्बाद खुराकों और रोजाना प्रत्येक सत्र में औसतन 100 टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण सत्रों का आयोजन करें. इसलिए राज्यों को सलाह दी जाती है कि प्रत्येक टीका केंद्र पर हड़बड़ी में तय सीमा से ज्यादा संख्या में लोगों को न बुलाएं.’’

कोविड-19 का टीका लेना अपनी इच्छा पर निर्भर

वहीं मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण सत्र स्थलों को बढ़ाने की सलाह दी है और उनके रोजाना संचालन की बात कही है ताकि टीकाकरण प्रक्रिया स्थिर हो सके और आगे सुचारू रूप से बढ़ सके. सूत्र ने बताया, ‘‘ अग्रिम मोर्चे के करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे.’’ स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 का टीका लेना अपनी इच्छा पर निर्भर है.

बता दें कि स्वदेशी कोरोना टीका विकसित करने वाली दवा कंपनी भारत बायोटेक ने कहा कि उसने देश के 11 शहरों में सफलतापूर्वक ‘कोवैक्सीन’ भेज दी है. कंपनी ने कहा कि उसने कोवैक्सीन की 16.5 लाख खुराकें सरकार को दान की हैं. भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, ‘‘55 लाख खुराकों का सरकारी ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने पहली खेप भेज दी है. इसमें हर शीशी में 20 खुराकें हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccine Update: आप किस राज्य से हैं? जानिए आपको फ्री में वैक्सीन लगेगी या नहीं

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए16 हजार 946 नए मामले, 198 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget