एक्सप्लोरर

Delhi Covid Cases: दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, आज आए 1300 से अधिक केस

COVID 19 Updates: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1367 नए केस की पुष्टि हुई है. वहीं मंगलवार को 1204 नए केस आए थे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Coronavirus) के नए मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1367 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है. इतने ही समय में 1042 मरीज संक्रमण से उबरे हैं. संक्रमण दर 4.5 फीसदी दर्ज की गई है. शहर में मंगलवार को कुल 30,346 नमूनों की जांच की गई.

इस समय 4832 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो 10 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा है. 10 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 5438 थी. दिल्ली में अब तक 1878458 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1847456 लोग ठीक हो चुके हैं. 26170 मरीजों की मौत हुई है. 

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1204 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत थी. वहीं सोमवार को 1,011 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर  6.42 प्रतिशत हो गई थी. रविवार को 1,083 मामले सामने आए थे और सकारात्मकता दर 4.48 प्रतिशत थी. शनिवार को यहां 1,094 मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 1,042 मामले दर्ज किए थे.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि दिल्ली के अंदर पूरी आबादी वैक्सीनेटेड है, ज़्यादातर लोगों को कोराना हो भी चुका है. अब जो कोरोना हो रहा हा लोग ज़्यादा बीमार नहीं हो रहे है.

Delhi में फिर से कोरोना पाबंदियां लगना शुरू होंगी? जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget