एक्सप्लोरर

Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, कहा- तेज करें जीनोम सिक्वेंसिंग

PM Modi Meeting on Covid 19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने समीक्षा बैठक की है.

COVID 19 in India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गई है. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (22 मार्च) की शाम को समीक्षा बैठक की. इस दौरान कोरोना और एचएन 2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने सावधानी, सतर्कता बरतने की सलाह दी.

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने, गंभीर घातक श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के सभी मामलों की जांच करने और जीनोम सिक्वेंसिंग को तेज करने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि इससे नये वैरिएंट पर नजर रखने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.

मास्क लगाने की सलाह

पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, 22 दिसंबर, 2022 को कोविड की पिछली समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी बैठक में जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि कोविड संबंधी 20 मुख्य दवाओं, 12 अन्य दवाओं, आठ बफर दवाओं तथा इन्फ्लूएंजा की एक दवा की उपलब्धता और उसके दाम पर नजर रखी जा रही है. 

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के राजीव बहल, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य मौजूद रहे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 1134 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद एक्टिव मरीज (उपचाराधीन मरीज) की संख्या बढ़कर 7026 पहुंच गई है.

सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने के साथ मृतक संख्या 5,30,813 हो गई है. एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नए मामले आए थे. 

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह की नई तस्वीर आई सामने, बाइक को मोटरगाड़ी में ले जाता दिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget