एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: कभी बाइक पर तो कभी मोटरगाड़ी पर बाइक...ऐसे हुलिया बदलकर भागा था अमृतपाल, पुलिस की तलाश अभी भी जारी

Amritpal Arrest Operation: वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक मोटरगाड़ी पर बैठा नजर आ रहा है.

Amritpal Singh CCTV Footage: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक मोटरगाड़ी पर बैठा नजर आ रहा है. इसी मोटरगाड़ी पर एक बाइक भी दिख रही है. माना जा रहा है कि उसकी बाइक में या तो तेल खत्म हो गया होगा या वह खराब हो गई होगी. 

इससे पहले बताया गया था कि जालंधर पुलिस ने वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे अमृतपाल भागा था. बाइक को जब्त किए जाने की जानकारी जालंधर ग्रामीण के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने दी. एसएसपी ने यह भी बताया कि जब पुलिस पीछा कर रही थी तो अमृतपाल एक गुरुद्वारे में चला गया था और ग्रंथी को कपड़े देने के लिए मजबूर किया. उसने वहां 40-45 मिनट लगाए. इसके बाद उसने बाइक मंगाई और फरार हो गया. 

अमृतपाल के बाइक मुहैया कराने वाले आरोपी गिरफ्तार

अमृतपाल को बाइक मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम हरप्रीत हैप्पी, गुरदीप दीपा और गुरभेज भेजा हैं. वहीं, शाहकोट के मनप्रीत मन्ना नाम के शख्स को अमृतपाल की ब्रेजा गाड़ी छिपाने के आरोप में पकड़ा गया है. 

बता दें कि पुलिस ब्रेजा कार जब्त कर चुकी है. अमृतपाल उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गया था. पुलिस के मुताबिक, फरार होने के क्रम में अमृतपाल ने अबतक मर्सिडीज कार, ब्रेजा कार, बाइक और मोटरगाड़ी का इस्तेमाल किया है. पुलिस पांच दिन से उसे लगातार तलाश रही है. 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. अबतक पुलिस ने अमृतपाल से जुड़े डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Amritpal Singh Arrest Operation: कभी बाइक पर तो कभी मोटरगाड़ी पर बाइक...ऐसे हुलिया बदलकर भागा था अमृतपाल, पुलिस की तलाश अभी भी जारी

अमृतपाल के खिलाफ अब तक सात FIR 

मंगलवार (21 मार्च) को भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें अमृतपाल गुलाबी पगड़ी पहने हुए बाइक पर दिख रहा है. पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया था. हालांकि, पंजाब पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सीसीटीवी वीडियो की पुष्टि नहीं की थी. पुलिस ने तस्वीर जारी करते हुए लोगों से अपील की थी कि अगर कहीं भी फरार अमृतपाल दिखे तो तुरंत सूचना दी जाए.

अमृतपाल के खिलाफ अबतक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. नंगल अबियन गांव के गुरुद्वारे के ग्रंथी ने भी पुलिस में अमृतपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि अमृतपाल ने बंदूक दिखाकर और डरा-धमकाकर ग्रंथी के बेटे के कपड़े ले लिए थे. पुलिस ने ग्रंथी की पत्नी का भी बयान दर्ज किया है. 

यह भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR, बंदूक दिखाकर छीन लिया था कपड़ा और पहनकर हुआ था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget