एक्सप्लोरर

Noida Night Curfew: नोएडा में 30 अप्रैल तक जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू, डीएम ने दिया निर्देश

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में रात्री का कर्फ्यू अब 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. इस बात की जनकारी जिलाधिकारी ने दी.

नोएडा: कोरोना के प्रभाव से निपटने के लिए गौतम बुद्ध नगर में लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दिया गया है. इस बात की जानकारी गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने दी. जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक गौतम बुद्ध नगर में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया था. यह शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी है.

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे बढ़ाकर 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराया जाएगा.

जिलाधिकारी सुहास एलवाई के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के इन पांच शहरों में लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने वाराणसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है.

लॉकडाउन को लेकर CMO का बयान

वहीं उत्तर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक ''राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है. कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.''

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 28,287 नए कोविड मामले सामने आए हैं. प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,08,000 है. अब तक 6,61,311 लोग रिकवर हो चुके हैं.

यूपी में नहीं होगी Remdesivir की कमी, योगी सरकार ने चार कंपनियों को भेजा पौने तीन लाख वायल का ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget