एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: मस्जिद, मौलाना और उर्दू के जरिए बताए जाएंगे कोविड-19 के खतरे, मुस्लिम इलाकों में फैलाई जाएगी जागरुकता

महाराष्ट्र में उर्दू, मस्जिद और मौलाना के जरिए महामारी के प्रति लोगों को बताया जाएगा.सरकार हॉट स्पॉट बने अल्पसंख्यक इलाकों में मुहिम के जरिए जागरुकता फैलाना चाहती है.

महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए उर्दू का सहारा लेने जा रही है. इसके अलावा मुहिम में शामिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर मस्जिद और मौलानाओं को भी जोड़ा जाएगा. स्वास्थ्य महकमा ऐसे लोगों को तलाश कर रहा है जो अल्पसंख्यक समुदाय में अपनी पकड़ रखते हैं.

महामारी के बारे में बताने के लिए उर्दू का सहारा

महाराष्ट्र में 3 मई तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या 548 थी. मरनेवालों में 239 लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे. यानी कुल मृतकों की तादाद में उनका फीसद 44 पाया गया. इसके पीछे विशेषज्ञ कई कारण बताते हैं. जैसे खाड़ी मुल्कों से आने वालों की एयरपोर्ट पर देर से स्क्रीनिंग, 20 मार्च तक बहुत सारी मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज का होना. इसके अलावा मुस्लिमों की बड़ी आबादी उन इलाकों में रहती है जहां जनसंख्या घनत्व ज्यादा है. जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना उनके लिए संभव नहीं है. विशेषज्ञ उनके इलाकों में स्वास्थ्य की खराब सुविधा भी को संक्रमण फैलने का अहम कारण मानते हैं.

मौलाना, मस्जिद भी होंगे जागरुकता मुहिम में शामिल

राज्य के महामारी विशेषज्ञ प्रदीप आवटे कहते हैं, “खाड़ी मुल्कों से लौटनेवाले लोगों की एयरोपोर्ट पर स्क्रीनिंग नहीं हुई. यही सबसे बड़ा कारण संक्रमण फैलने का बना. हमने पाया कि कई लोगों में कोरोना लक्षण नहीं होने के बावजूद संक्रमण फैला. इसलिए हमारा प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर उन हस्तियों को तलाशा जाए जो बीमारी के बारे में स्थानीय लोगों को बता सकें. हम जल्द ही उर्दू के जरिए जागरुकता संदेश फैलाएंगे जिससे स्पॉट बने इलाके मालेगांव और मुंबई के अल्पसंख्यक इलाकों में पहुंचा जा सके.”

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में तब्लीगी जमात से कोरोना वायरस के फैसले का मामला बहुत ही सीमित रहा है. सूबे में सिर्फ 69 केस जमात से जुड़े थे और जिसमें एक की मौत हुई.

PM मोदी ने कहा- सामूहिक प्रयासों से मौजूदा विपदा हटेगी, बुद्ध का दर्शन दुनिया को दिशा देगा

On This Day | आज के ही दिन हुआ था गुरूदेव रबींद्र नाथ टैगौर का जन्म, जानिए 7 मई का पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget