एक्सप्लोरर

On This Day | आज के ही दिन हुआ था गुरूदेव रबींद्र नाथ टैगौर का जन्म, जानिए 7 मई का पूरा इतिहास

भारत को राष्ट्रगान देने वाले महान कवि, लेखक, चित्रकार और संगीतकार गुरूदेव रबींद्र नाथ टैगौर का जन्म 7 मई को ही हुआ था. इसके अलावा इतिहास के नजरिए से क्यों खास है आज का दिन, आइये जानते हैं.

देश के साहित्य जगत के लिए 7 मई का दिन इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है. 1861 में आज ही के दिन गुरूदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ, जिन्हें एक कवि, लघु कथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक और चित्रकार के तौर पर इतिहास में एक युग पुरूष का दर्जा हासिल है. उन्हें भारतीय संस्कृति को पश्चिमी दुनिया से परिचित कराने का श्रेय जाता है. वे 20वीं सदी के शुरूआती बरसों के भारत के सबसे प्रभावी व्यक्तित्व में शुमार हैं.

1913 में उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया और वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर यूरोपीय थे. जानिए इसके अलावा इतिहास की दृष्टि से क्यों खास है आज का दिन

  • 1663 में प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत हुई थी.
  • 1834 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया था.
  • 1861 में प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार और निबंधकार और चित्रकार गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था. उन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था.
  • 1907 में मुंबई में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम कार चलाई गई।
  • 1912 में कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी.
  • 1928 में आज के ही दिन ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई थी.
  • 1945 में जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ था.
  • 1946 में इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की थी.
  • 1952 में इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है.
  • 1973 में ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया.
  • 1982 में आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया था.
  • 2001 में पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया था.
  • 2002 में चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में समा गया. दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हो गई थी.
  • 2012 में व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.
  • 2015 में ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने थे. उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था.
देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए एबीपी न्यूज़ को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. फेसबुक पर लाइक करें.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget