एक्सप्लोरर

COVID-19: बांद्रा की घटना के बाद केजरीवाल की अपील- कोई बस और ट्रेन नहीं चल रही, अफवाहों पर ध्यान न दें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. जहां हैं, वहीं पर रहें. कोई अभी आपको गांव नहीं पहुंचा सकता.

नई दिल्ली: मुंबई के बांद्रा में लोगों के इकट्ठा होने की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे ट्रेन या बस चलने की अफवाह पर ध्यान न दें. जहां हैं, वहीं रहें. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे और कहेंगे कि वो आपको गांव पहुंचा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सकता. कोई किसी को गांव नहीं पहुंचा सकता. कहीं कोई बस नहीं चल रही है.

हमारी जान बचाने के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है. कई देशों में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. हमारे देश में ये धीरे-धीरे फैलने लगा है लेकिन चारों तरफ नहीं फैला है. इसकी वजह है कि समय रहते हुए हमारे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया. आज वो इक्कीस दिन पूरे हुए. आज हम देख रहे हैं कि अगर ये लॉकडाउन खत्म किया गया और सारी चीजें चालू कर दीं तो पूरे देश में कोरोना फैल जाएगा. हमारी और हमारे परिवार वालों की जान चली जाएगी. हमारी जान के बचाने के लिए इस लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है.’’

3 मई तक रुक जाइए- अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’अब हम अगर अगले कुछ दिनों तक अनुशासन नहीं रखेंगे..कुछ दिनों तक अपने घरों में नहीं रहेंगे तो ये 21 दिन की हमारी जो तपस्या थी ये भी खराब हो जाएगी. आप में से कई लोग हैं जो दिल्ली में बाहर से आकर रह रहे हैं. आप में से कुछ लोग हो सकता है कि अपने घर और गांव वापस जाने के लिए बेचैन हैं. आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि तीन मई तक रुक जाइए. इस वक्त बहुत से लोग अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे. कोई कहेगा कि मैं आपको आपके गांव पहुंचा दूंगा इतने पैसे दे दो. कोई नहीं पहुंचा सकता. किसी के चक्कर में मत आ जाना. कोई कहेगा कि कहीं पर डीटीसी की बसें खड़ी हैं. कोई डीटीसी की बस किसी को कहीं नहीं ले जा रही हैं. किसी की अफवाह में नहीं आना है, आप जहां है वहीं रहिए.’’

बांद्रा में भीड़ इकट्ठा होने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले- ट्रेन चलने की अफवाह से लोग जुटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget