एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच लंदन के लिए आज से एयर इंडिया की उड़ानें शुरू

ब्रिटेन ने हाल ही में भारत को 'लाल सूची' में डाल दिया था, जिसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी थी.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन ने हाल ही में यात्रियों के आने पर पाबंदी लगा दी थी. आज से एयर इंडिया ब्रिटेन के लिए फ्लाइट्स फिर से शुरू कर रही है. एयर इंडिया ने बताया है कि लंदन के लिए भारत के तीन शहरों (मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु) से फ्लाइट उड़ान भरेगी.

मुंबई से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए आज पहली फ्लाइट जाएगी. आज ही एक फ्लाइट की लंदन से वापसी भी होगी. वहीं दिल्ली से हीथ्रो के लिए पहली और फ्लाइट 2 मई को और बेंगलुरु से 5 मई को उड़ान भरेगी. फिलहाल एयर इंडिया ने अभी 15 मई तक का शेड्यूल जारी किया है.

एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले वह यूके सरकार द्वारा घोषित हालिया दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ लें. ये केवल यात्रियों की जिम्मेदारी है कि वे ब्रिटेन जाने की अपने योग्यता सुनिश्चित करें. अगर यूके सरकार के किसी कोविड नियम का उल्लघंन किया गया तो एयर इंडिया की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल तक के लिए रद्द की थी उड़ानें
हाल ही में ब्रिटेन ने भारत को 'लाल सूची' में डाल दिया था, जिसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी थी. यूके की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल 2021 तक यूके के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी थी.

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी महामारी की दूसरी लहर की गंभीरता के मद्देनजर, भारत की अपनी आगामी यात्रा रद्द कर दी थी. ये यात्रा 26 अप्रैल को निर्धारित की गई थी. जॉनसन और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी भविष्य की साझेदारी को लेकर चर्चा करने वाले थे. जॉनसन की भारत यात्रा शुरू में जनवरी में होने वाली थी, मगर उस समय ब्रिटेन ने राष्ट्रीय लॉकडाउन लग गया था और उनका भारत का दौरा टल गया था.

ये भी पढ़ें-

कोरोना के खिलाफ आज से 18+ को लगेगी वैक्सीन, जानिए किन राज्यों में लगेगा टीका और कहां नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget