एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ आज से 18+ को लगेगी वैक्सीन, जानिए किन राज्यों में लगेगा टीका और कहां नहीं

दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, और पंजाब समेत कुछ राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त खुराक नहीं है. जिस कारण वो 18 से 44 उम्र के लिए टीकाकरण अभियान शुरू नहीं कर पाएंगे.

नई दिल्ली: देश में आज से 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरु हो रहा है. लेकिन कई राज्य सरकारों ने वैक्सीन की कमी का हवाला देकर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि वैक्सीन ही नहीं है तो अभियान कैसे शुरू करें. हालांकि कुछ राज्यों ने कुछ जिलों में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू करने अनुमति दी भी है. आइए जानते हैं देश के किन राज्यों में आज से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगेगा और कहां नहीं लग पाएगा.

दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश ने कहा है कि उनके यहां वैक्सीन की कमी के कारण 1 मई से तीसरे चरण का टीकाकरण नहीं शुरु हो पाएगा.

गुजरात, यूपी, राजस्थान के कुछ जिलों में शुरू होगा वैक्सीनेशन
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि एक मई को गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य सरकार राज्य के 10 जिलों में 18 साल के लोगों को मुफ्त में टीके प्रदान करेगी, जहां कोविड के अधिक मामले हैं.  उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 7 जनपदों में वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा, जहां 9000 से ज्यादा एक्टिव मामलें हैं. इन जिलों में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली हैं.

सीरम इंस्टीट्यूट ने राजस्थान को फिलहाल 3 लाख डोज देने पर सहमति दी है. इसलिए यहां वैक्सीनेशन की शुरुआत उन 11 जिला मुख्यालयों से की जाएगी जो कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है. उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर और पाली शामिल है. 

छत्तीसगढ़ में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले टीका
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 18 से 44 साल के सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करने का फैसला किया है. वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल राशनकॉर्डधारी और उसके बाद एपीएल राशनकॉर्डधारी परिवारों को टीके लगेंगे. हालांकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पूर्ववत चलता रहेगा.

ओडिशा के केवल भुवनेश्वर में 18 साल से अधिक के लोगों का टीकाकरण
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार रात को कहा कि वह केवल भुवनेश्वर में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण एक मई से सांकेतिक तौर पर शुरू करेगी, क्योंकि यह पूरे राज्य में सप्ताहांत बंद का पहला दिन है. राज्य ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे कोवैक्सीन टीके की डेढ़ लाख खुराक प्राप्त होने के बाद एक मई से टीकाकरण शुरू नहीं करने के अपने फैसले में बदलाव किया गया.

दक्षिणी राज्यों में नहीं शुरू होगा टीकाकरण
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी ने कहा कि उनके पास टीकों का पर्याप्त भंडार नहीं है. टीकों की आपूर्ति पर अनिश्चितता की वजह से तमिलनाडु सरकार ने आज होने वाले टीकाकरण को टालने का फैसला किया. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने कहा, 'मैं अब स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमें नहीं पता कि टीकों की तमिलनाडु सरकार द्वारा मांगी गईं 1.5 करोड़ खुराकों में से कितनी खुराक मिलेंगी और कब मिलेंगी.' 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मुद्दे पर कहा कि जब टीकों की कमी है तो राज्य अपने आप कोई फैसला नहीं कर सकता. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि संबंधित आयु समूह के टीकाकरण में विलंब हो सकता है क्योंकि टीके अभी तक नहीं मिले हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश के प्रधान सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि टीकों की कमी की वजह से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत करने में राज्य असमर्थ है. पुडुचेरी के स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक मई को संबंधित आयु समूह के टीकाकरण के लिए टीकों की खेप नहीं पहुंची है और इस वजह से एक मई को होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम विलंबित हो गया है.

फोर्टिस उत्तर भारत में टीकाकरण की शुरुआत करेगा
फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा है कि वह शनिवार से उत्तर भारत के अपने सभी केंद्रों पर वयस्कों के लिए तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा. फोर्टिस के अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स ने भी अपने केंद्रों पर सभी व्यस्कों के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है. फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'फोर्टिस उत्तर भारत के अपने सभी केंद्रों में शनिवार से 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करेगा.'

ये भी पढ़ें-
4 मई से अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे भारतीय, बाइडन सरकार का फैसला

गुजरात: भरूच में बड़ा हादसा, कोविड सेंटर में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह

वीडियोज

ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
'हमारे पास कुछ नहीं, फाइल्स ममता बनर्जी ले गईं', I-PAC रेड मामले में हाईकोर्ट में बोली ED
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
Eating On Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
Embed widget