एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: लखनऊ हवाई अड्डे पर होम क्वारंटीन किए गए लोगों के हाथों पर लग रहा है ठप्पा

यूपी में अब तक कोरोना के 20 पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें सबसे ज़्यादा आगरा और फिर राजधानी लखनऊ से हैं.सरकार की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के हर संभव उपाय किये जायें.

उत्तर प्रदेश: कोरोना से संक्रमित या संदिग्ध मरीज़ों के अस्पताल से भागने की ख़बरों के बीच अब लखनऊ हवाई अड्डे पर नया प्रयोग किया जा रहा है. हवाई अड्डे पर जिन लोगों को संदिग्ध के तौर पर जांचा जा रहा है और उन्हें घर में अकेले रहने का निर्देश दिया जा रहा है, उनके हाथों पर एक मुहर लगाई जा रही है. ये मुहर भी कोई ऐसी वैसी मुहर नहीं है, बल्कि इसके लिए ख़ास इंक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये इंक ठीक वैसी इंक है जो चुनावों में उंगली पर लगाने में इस्तेमाल की जाती है और कई दिनों तक मिटाए नहीं मिटती. ये सारी कवायद सिर्फ इसलिए की जा रही है, ताक़ि कोई संदिग्ध भागने या किसी से मिलने जुलने को निकले और अगर निकले तो आसानी से उसकी पहचान की जा सके.

हवाई अड्डों के ज़रिए कोरोना का संक्रमण फ़ैलने का ख़तरा सबसे ज़्यादा है. ऐसे में देश के हर हवाई अड्डे पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाया गया है. कहीं से भी हवाई जहाज से आने वाले यात्री की थर्मल स्कैनिंग का काम डॉक्टरों की टीम कर रही है. हालांकि कई लोग डर या संकोच की वजह से जांच से बचते हैं या संदिग्ध पाए जाने पर भाग खड़े होते हैं.

ऐसे में लखनऊ हवाई अड्डे पर जांच के दायरे में आने वाले व्यक्ति की बाद में भी पहचान की जा सके, इसलिए अब एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क पर हाथों पर ठप्पा लगाया जा रहा है. इस ठप्पे पर मुहर की छाप में लिखा है 'मुझे अपने देशवासियों को कोरोनामुक्त रखने पर गर्व है'. ये सभी ऐसे लोग हैं, जिन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है. ऐसे में संदिग्ध व्यक्ति अगर नियम तोड़कर बाहर निकलकर किसी से मिलने की कोशिश करता है तो आसानी से उसकी पहचान की जा सकती है.

आपको बता दें कि यूपी में अब तक कोरोना के 20 पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें सबसे ज़्यादा आगरा और फिर राजधानी लखनऊ से हैं. नोएडा और गाज़ियाबाद में भी कोरोना के मरीज़ मिले हैं. इसके बाद से ही सरकार की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के हर संभव उपाय किये जायें.

स्कूलों समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के अलावा बहुत से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. बावजूद इसके मामलों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से अब संदिग्धों को पहचानकर उन्हें समाज से कुछ समय से दूर रखने की व्यवस्था की जा रही है. मुहर लगाकर होम क्वारंटीन किये गए लोगों को घरों तक सीमित रखने के लिए अब ये नया प्रयोग किया जा रहा है, देखना होगा आख़िर इसका कितना फ़ायदा कोरोना की रोकथाम में होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget