एक्सप्लोरर

इंदौर में हेल्थ स्टाफ पर हमले से शर्मसार हुए राहत इंदौरी, बोले- शहर को क्या हुआ, किसकी नज़र लग गई?

राहत इंदौरी ने लोगों से अपील की है कि खुदा के लिए सोच समझकर कदम उठाएं. जो लोग आपके पास आ रहे हैं आपकी मदद के लिए आ रहे हैं.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हेल्थ स्टाफ पर आम लोगों के हमले से मशहूर शायर राहत इंदौरी काफी दुखी हैं. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि जो वीडियो सामने आया है उसकी वजह से सारे मुल्क के सामने शर्मिंदगी से गर्दन झुक गई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग आपके पास आ रहे हैं उनकी मदद कीजिए.

राहत इंदौरी ने वीडियो में कहा, "दोस्तों कल जो हमारे शहर में हुआ, उसकी वजह से यकीन मानिए कि सारे मुल्क के लोगों के सामने शर्मिंदगी से गर्दन झुक गई. ये लोग जो आपके साथी थे और आपकी तबीयत देखने आए थे, उनके साथ आपने जो सुलूक किया, पूरा हिंदुस्तान हैरत में है कि ये इंदौर शहर जो इतना पढ़ा लिखा है, इस शहर को क्या हो गया? किसकी नज़र लग गई? किन अफवाहों में आप लोग घिर गए?"

राहत इंदौरी ने लोगों से अपील की है कि खुदा के लिए सोच समझकर कदम उठाएं. जो लोग आपके पास आ रहे हैं आपकी मदद के लिए आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर, हेल्थ अधिकारी, पुलिस अधिकारी ये सब हमारे मददगार हैं. इनकी मदद अगर आज आप करेंगे तो वक्त कल हमारी मदद करेगा.

क्या है वायरल वीडियो? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को इंदौर के टाट पट्टी बाखल इलाके का बताया गया है. वीडियो में कुछ हेल्थ वर्कर्स कोरोना से बचने वाले गाउन पहने गली में भागते नज़र आ रहे हैं और उनकी पीछे एक बड़ी भीड़ है जो उन पर हमला करती दिख रही है. वीडियो में बच्चे, नौजवान, महिलाएं सभी इन हेल्थ वर्कर्स पर हमलावर हैं.

आपको बता दें की इस मामले में एबीपी न्यूज़ पर खबर चलने के बाद प्रशासन ने हेल्थ स्टाफ पर हमले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget