एक्सप्लोरर

कल की सभी CM से मुलाकात, आज जनता से बात, Lockdown पर प्रधानमंत्री के मन में क्या?

पीएम मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर राष्ट्र से बात कर सकते हैं. मोदी ने करीब छह घंटे तक कोरोना वायरस महामारी और जारी लॉकडाउन को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. कल पीएम मोदी ने करीब छह घंटे तक कोरोना वायरस महामारी और जारी लॉकडाउन को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी. पीएम मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण और आर्थिक पैकेज को लेकर राष्ट्र से बात कर सकते हैं. कई मुख्यमंत्री पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. कोरोना काल में आज पांचवीं बार होगा पीएम का संबोधन पीएमओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पीएम मोदी के संबोधन की जानकारी दी है. पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक 4 बार देश को संबोधित कर चुके हैं. लॉकडाउन 3.0 पांच दिन बाद 17 मई को खत्म होगा. पीएम मोदी कोरोना को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं. खबर ये भी है कि आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है. ऐसे में वह इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करके उनका हौसला बढ़ा सकते हैं. पीएम ने किया चौथे लॉकडाउन का इशारा बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने वाला है.पीएम मोदी ने 15 मई तक सभी राज्यों से ब्लूप्रिंट मांगा है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘जान है तो जहान है’ की बात कहने वाले मोदी ने ‘जन सेवक जग तक’ का नारा दिया है. इसी नारे में लॉकडाउन-4 का संकेत छिपा है. मोदी ने कहा कि मेरा ये मानना है कि दूसरे चरण के दौरान लॉकडाउन के पहले चरण में आवश्यक उपायों की जरूरत नहीं थी. इसी तरह तीसरे चरण में जरूरी उपायों की चौथे में जरूरत नहीं है. बैठक में पीएम ने जो कहा उससे ये तो साफ है कि लॉकडाउन फोर होगा. पीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें कहां कहां देख सकते हैं पीएम का भाषण  आज शाम 8 रुट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन लॉकडाउन के बीच आज शाम से एसी स्पेशल ट्रेन चलने लगेंगी. आज कुल आठ रूट्स पर ट्रेन चलेंगी. कल शाम 6 बजे से शुरू हुई टिकटों की बुकिंग के बाद से अबतक 54 हजार यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है और तीस हजार से ज्यादा पीएनआर जेनरेट हुए हैं. शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलेंगी. इन 30 ट्रेनों में से 15 ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. तो वहीं 15 दूसरे शहरों से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर शुरू होगी. देश में अबतक 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आए देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 87 लोगों की मौत हुई है. वहीं, तीन हजार 604 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल के मुकाबले आज नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. कल चार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 70 हजार 756 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2293 लोगों की मौत हो चुकी है. 22 हजार 455 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है. यह भी पढ़ें- Coronavirus: रेल के बाद अब दिल्ली में मेट्रो शुरू करने की तैयारी? डीएमआरसी ने दिया संकेत विशेष सीरीज़: जनता पूछ रही सवाल, सरकार के वो कौन से होंगे कदम जो हालात लेंगे संभाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस हादसे के बाद एयर इंडिया के पायलटों पर सख्ती, हो रहे हैं ड्रग टेस्ट
टर्बुलेंस हादसे के बाद एयर इंडिया के पायलटों पर सख्ती, हो रहे हैं ड्रग टेस्ट
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget