एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी ने Covid-19 से लड़ने के लिए मांगे सुझाव, एक लाख रुपये तक मिलेंगे इनाम

Coronavirus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बहुत सारे लोगों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित उपाय साझा किए हैं. मैं आह्वान करता हूं कि वे उन्हें माइगॉव पर साझा करें.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस दुनिया के देशों के सामने एक बड़ा संकट लेकर आया है. भारत में भी COVID 19 के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं. सरकार ने इसे फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सुझाव मांगे हैं और इसके लिए एक लाख रुपये तक इनाम की घोषणा की है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''बहुत से लोग COVID 19 के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए समाधान साझा कर रहे हैं. मैं उनसे @mygovindia पर साझा करने का आग्रह करता हूं. आपका प्रयास कई लोगों को मदद कर सकता है.'' पीएम मोदी ने इसके साथ #IndiaFightsCorona लिखा और वेबसाइट (https://innovate.mygov.in/covid19/) के लिंक साझा किए.

वेबसाइट की पेज पर लिखा गया है, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलु है कि नागरिकों को सही सूचना से सशक्त किया जाए और वे एहतियात बरतें... हमें इस संबंध में लोगों और कंपनियों से सूचना मिल रही है जिन्होंने प्रौद्योगिकी विकसित की है, नवोन्मेषी उपाय खोजे हैं, इलाज के लिए बायोइंफॉरमेटिक डाटासेट और ऐप बनाए हैं. इनमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की क्षमता है.’’

इसमें कहा गया, ‘‘ समुदाय को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार करने के लिए, हम चाहते हैं आप कोरोना वायरस से लड़ने के उपायों को साझा करें. साझा किए गए उपायों को अंगीकार करने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा और चुने गए उपाय को पुरस्कृत किया जाएगा.’’

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 114 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है. संक्रमितों में 17 विदेशी शामिल है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोरोना वायरस से 135 देशों के 1,53,517 लोग संक्रमित हैं और 6000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Coronavirus: BCCI ने मुंबई ऑफिस को बंद किया, कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget