एक्सप्लोरर

Coronavirus: BCCI ने मुंबई ऑफिस को बंद किया, कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

Coronavirus: कोरोनावायरस की वजह से दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. बीसीसीआई ने इस वक्त अपने सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं.

Coronavirus: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित करने के बाद बीसीसीआई ने अपने मुंबई मुख्यालय को बंद करने का एलान किया है.

बीसीसीआई ने भीड़ को दूर रखने के लिए सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि शहर में ट्रेनें, परिवहन का सबसे अच्छा साधन हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह महसूस किया गया है कि अगले आदेश तक हम घर से बेहतर काम कर सकते हैं. उम्मीद है कि भविष्य में हालात सुधरेंगे और स्थिति सामान्य होगी."

बता दें कि कोरोनावायरस की वजह से दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को कोरोनावायरस की वजह से रद्द करने का एलान किया था.

शुक्रवार को ही बीसीसीआई ने दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग को 15 अप्रैल तक टालने का फैसला किया. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होने वाली थी. लेकिन अब समय कम होने की वजह से बीसीसीआई को आईपीएल का 13वां सीजन छोटा करना होगा.

इन सब के अलावा बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी समेत अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट भी रद्द कर दिए हैं. इन टूर्नामेंट्स के लिए बीसीसीआई नई तारीखों का एलान हालात सुधरने के बाद ही करेगा.

EXCLUSIVE : इन 8 विकल्प के आधार पर हो सकता IPL 2020 का आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget