एक्सप्लोरर

मुंबई: कर्फ्यू पर अमल करवाते हुए पुलिस बेहाल, घर से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे लोग

कुछ जगहों पर पुलिस लोगों को समझाकर घर भेज रही है तो कई जगहों पर सख्ती दिखाती हुई भी नजर आई.कई ठिकानों से पुलिस की ज्यादतियों की खबरें भी आ रहीं हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्यभर में कर्फ्यू का ऐलान तो कर दिया लेकिन इसपर अमल करवाने के लिये पुलिस को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं. कई इलाकों में लोग बेवजह घर से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे. कुछ जगहों पर पुलिस ऐसे लोगों को समझा कर घर भेज रही है तो कई जगहों पर सख्ती दिखाती हुई भी नजर आई.

मुंबई के डोंगरी इलाके के एसीपी अविनाश धर्माधिकारी सोमवार से अपने इलाके में घूमघूमकर कार पर लगे लाऊडस्पीकर के जरिये लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं. टेमकर स्ट्रीट नाम की एक गली में कर्फ्यू के बावजूद बड़े पैमाने पर लोग एक मस्जिद में नमाज के लिये जमा हुए. धर्माधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और मस्जिद के दरवाजे पर ताला लगवा दिया. मस्जिद के ट्रस्ट के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया. कई इलाकों में जब वे भीड़ भगाने के लिये पहुंचे तो लोगों ने उनका घेराव कर लिया. उनके साथ लोग बहस करने लगे और उनसे गाली गलौच की.

धर्माधिकारी ने कहा, ''ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा. हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मामला कितना गंभीर है और इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिये. जो लोग हमारी बात नहीं सुनेंगे उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा.''

धर्माधिकारी फिलहाल कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करते हुए लोगों से नरमी से पेश आते नजर आये, लेकिन दूसरे इलाकों में पुलिसकर्मियों का रवैया सख्त दिखा. अगर कोई भी सड़क पर दिखता है तो पुलिस उसकी डंडों से पिटाई कर देती है, थप्पड़ लगाती है या कान पकड़ कर उठक बैठक करवाती है. इस तरह की सख्ती की खबरें मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों से भी आ रहीं हैं.

सोमवार से जारी कर्फ्यू के तहत न केवल राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं बल्कि महाराष्ट्र के सभी जिलों की सीमाएं भी बंद कर दी गईं हैं. किसी को भी एक शहर से दूसरे शहर जाने नहीं दिया जा रहा. लोकल ट्रेनें और सरकारी बसों की आवाजाही भी बंद कर दी गई है. हालांकि इन तमाम बंदिशों के बीच कई लोगों को छूट भी दी गई है जैसे कि खाने-पीने की सामग्री लाने, ले जाने वाले, डॉक्टर्, नर्स, सरकारी अधिकारी, मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारी और पत्रकार.

कई ठिकानों से पुलिस की ज्यादतियों की खबरें भी आ रहीं हैं. जिन लोगों को बंदिशों से बाहर रखा गया है पुलिस उन्हें भी रोक रही है और उनसे बदसलूकी कर रही है. जमीन पर तैनात पुलिसकर्मियों को आला अधिकारी बार-बार हिदायत देते नजर आये कि जिन्हें छूट दी गई है उन्हें तंग न किया जाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget