एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, करीब दो महीने बाद आए सबसे अधिक मामले

आंध्र प्रदेश में एक बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कुल मामले 8,91,004 पहुंच गए हैं. एक और संक्रमित की मौत होने के बाद प्रदेश में कुल 7177 लोगों की जान जा चुकी है. गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 69 और मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल मामले 55,607 पहुंच गए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है. दिल्ली में बुधवार को लगभग दो महीने बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 370 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,931 हो गई है.

राष्ट्रीय राजधानी में 370 से अधिक मामले चार जनवरी को सामने आए थे. उस दिन 384 लोगों में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को संक्रमण के 370 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,030 हो गई है. दिल्ली में बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,900 हो गई. मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,812 थी.

केरल में कोरोना के 245 नए मामले

इधर, केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 2475 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 14 संक्रमितों की मौत हुई. वहीं आंध्र प्रदेश में 120 और गोवा में 69 नए मामले मिले. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में कुल मामले 10,83,879 पहुंच गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 4342 लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज 4192 लोग संक्रमण से उबरे हैं. इसके बाद कुल 10,43,473 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं 35,418 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

आंध्र प्रदेश में एक बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कुल मामले 8,91,004 पहुंच गए हैं. एक और संक्रमित की मौत होने के बाद प्रदेश में कुल 7177 लोगों की जान जा चुकी है. बुलेटिन के मुताबिक, सुबह नौ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटे में 93 संक्रमितों ने संक्रमण को शिकस्त दी जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8,82,763 पहुंच गई. वहीं 1064 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं. गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 69 और मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल मामले 55,607 पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि आज 57 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है तथा किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है. राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 54,130 है जबकि मृतक संख्या 802 है. अधिकारी ने बताया कि राज्य में 675 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं. ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 5 महीने बाद आए कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 53 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget