एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 5 महीने बाद आए कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 53 संक्रमितों की मौत

महाराष्‍ट्र में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में मामलों की संख्या दस हजार से अधिक दर्ज की गई है. राज्य में 17 अक्टूबर को 10,259 मामले दर्ज किए गए थे.

मुंबई: महाराष्‍ट्र में कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रही है. बीते दिन शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,216 नए मामले सामने आए हैं. पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं. राज्य में महामारी के मामलों की कुल संख्या अब 21 लाख 98 हजार 399 हो गई है.

राज्य में 17 अक्टूबर 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले आए हैं. इससे पहले राज्य में 17 अक्टूबर को 10,259 मामले आए थे. शुक्रवार को कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 6,467 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. राज्य में अब तक 20,55,951 लोग ठीक हो चुके हैं.

मुंबई में आए 1174 नए केस मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 31 हजार 020 पर पहुंच गई है. जबकि, इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,495 पर पहुंच गई. पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 13 हजार 38 हो गई है. पुणे में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,587 हो गई है.

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतिष्ठानों पर लागू पाबंदियों को शुक्रवार को 14 मार्च तक बढ़ा दिया. नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की. आदेश के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं, साप्ताहिक बाजार और स्विमिंग पूल 14 मार्च तक बंद रहेंगे और उस समय तक किसी भी खेल के आयोजन की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- West Bengal Election: TMC की लिस्ट में 114 नए चेहरे, ममता बोलीं- सबसे 'आसान चुनाव'

Farmers Protest: आंदोलन के 100 दिन पूरे, आज 5 घंटे के लिए केएमपी एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget