एक्सप्लोरर

Coronavirus का खौफ संसद पहुंचा, मास्क लगाकर पहुंचे सांसद, हाथ मिलाने की जगह किया नमस्ते

कोरोना वायरस से बचने के लिए सांसद मास्क पहनकर संसद भवन पहुंचे. यहां कई सांसदों ने हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन किया. साथ ही कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की भी सलाह दी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दुनिया भर में इससे बचने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सावधानी बरतने के दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं. भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद सरकार की तरफ से भी लगातार ऐसी ही कोशिश की जा रही है. इसका असर अब संसद भवन में भी देखने को मिल रहा है जहां पर कई सांसद मास्क लगाए हुए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए नजर आए.

के जी अल्फोंस ने सांसदों से हाथ मिलाना छोड़ा

केरल से बीजेपी सांसद के जी अल्फोंस ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से कोशिश कर रहे हैं कि किसी से हाथ ना मिलाएं. अल्फोंस दूसरे सांसदों से भी हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं. इतना ही नहीं बाकी सांसदों से अपील भी कर रहे हैं कि वह भी हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करें. अल्फोंस इसके साथ ही अपने साथ सैनिटाइजर भी लेकर घूम रहे हैं अगर कहीं किसी से हाथ मिलाना जरूरी हो गया या फिर कोई चीज छुई तो उसके बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ कर रहे हैं.

नवनीत राणा मास्क पहनकर संसद पहुंचीं

इसी तरह से अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी मास्क लगाकर संसद भवन पहुंचीं. नवनीत राणा ने बताया कि सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि सावधानी में ही बचाव है, लिहाजा उनकी कोशिश यही है कि पूरी सावधानी बरती जाए जिससे कि कोरोना वायरस से खुद का बचाव किया जा सके. इसके जरिए वह बाकी लोगों को भी संदेश दे रही हैं कि सावधानी से ही बचाव हो सकता है.

संसद से जनता तक संदेश देने की कोशिश

इसके अलावा भी अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई सांसद एक दूसरे से हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते दिखे तो कई सांसदों ने मास्क लगा रखा था. यानी संसद पहुंचे सांसद अब इस बात को लेकर गंभीर हैं कि जिस तरह से कोरोना वायरस देश तक पहुंच चुका है अब उससे बचने के सभी कदम उठाए जाएं. साथ ही इसके जरिए देश की जनता को भी संदेश दिया जा सके कि कैसे खुद को इस कोरोना वायरस से बचाना है क्योंकि सावधानी से ही बचाव होता है.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस जांच के लिए ईरान को परीक्षण लैब बनाने में मदद करेगा भारत Coronavirus से लड़ने के लिए कितनी तैयार है दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget