एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाएगी उद्धव सरकार सरकार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए पाबंदियों को बढ़ा दिया जाएगा.

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और जारी लॉकडाउन को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक लोगों की आवाजाही और कई अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राजेश टोपे ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में काफी हद तक कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो गई है लेकिन सभी सदस्यों ने इन प्रतिबंधों को बढ़ाने का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य में कोरोना के मरीजों को लेकर कुछ स्थिरता आई है. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि हर दिन 70 हजार से अधिक मामले सामने आ सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

'ग्राफ गिरना शुरू हो जाए'

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब मैं उम्मीद करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मामलों का ग्राफ गिरना शुरू हो जाए. राजेश टोपे ने कहा कि अगर लोग मास्क लगाएं व एक-दूसरे से दूरी के नियम का पालन करें तो मौजूदा स्थिति को काबू में लाया जा सकता है.

दुकानों को खुलने को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक ही खोलने की इजाजत है जबकि सामान की होम डिलिवरी रात आठ बजे तक ही करने की इजाजत दी गई है.

पिछले हफ्ते, राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को ज्यादा कड़ा कर दिया था. यात्रा, कार्यालयों में उपस्थिति और शादी कार्यक्रमों में शिरकत को और सीमित कर दिया है.

रेमडेसिविर को लेकर नए प्रोटोकॉल पर दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, "केंद्र चाहता है लोग मरते रहें"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget